Move to Jagran APP

Samsung Galaxy Event: Samsung Galaxy A70, A80 और A90 आज होंगे लॉन्च, यहां देखें LIVE स्ट्रीम

Samsung Galaxy Event में Samsung Galaxy A सीरीज के तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70, A80 और A90 को आज लॉन्च किया जा सकता है। ये तीनों ही फ्लैगशिप डिवाइस मिड रेंज में पेश किए जा सकते हैं।

By Harshit HarshEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 04:11 PM (IST)
Samsung Galaxy Event: Samsung Galaxy A70, A80 और A90 आज होंगे लॉन्च, यहां देखें LIVE स्ट्रीम
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Samsung ने इस साल Samsung Galaxy A सीरीज के कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। फरवरी में कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy A10, Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 लॉन्च किए। इसके बाद Samsung Galaxy A20 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। वहीं, Samsung Galaxy A40 और Samsung Galaxy A60 के फीचर्स भी लीक हुए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung आज अपने Samsung Galaxy Event में Samsung Galaxy A सीरीज के तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70, A80 और A90 को आज लॉन्च कर सकता है। ये तीनों ही फ्लैगशिप डिवाइस मिड और प्रीमियम बजट रेंज में पेश किए जा सकते हैं। इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी कुछ दिनों पहले लीक हुए हैं।
 
लाइव स्ट्रीम
 
Samsung Galaxy Event को दुनियाभर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जिसे भारतीय समय के अनुसार शाम के 5:30 बजे से देखा जा सकेगा। इस लाइव स्ट्रीम को देखने के लिए news.samsung.com/in/ या news.samsung.com/bharat पर विजिट करना होगा। आइए, जानते हैं इन तीनों ही स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स के बारे में
 
 
Samsung Galaxy A70 के संभावित फीचर्स 
 
Samsung Galaxy A70 को कुछ समय पहले ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर स्पॉट किया गया था। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस के साथ दिया गया है। फोन में Samsung Galaxy A50 की तरह ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में Samsung Galaxy A50 की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा फीचर दिया गया है। इसमें प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का दिया गया है। जबकि दो अन्य सेंसर 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल्स के दिए गए हैं। फोन के फ्रंट में भी 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। फोन 4,500 एमएएच की दमदार बैटरी और एंड्रॉइड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के प्रोसेसर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। फोन में 25W का सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

loksabha election banner
 
Samsung Galaxy A80 के संभावित फीचर्स
 
Samsung Galaxy A80 के फीचर्स की बात करें तो हाल ही में इसे Geekbench सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इसके ज्यादातर फीचर्स Samsung Galaxy A70 की तरह ही हो सकते हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 25W का सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। स्पॉट की गई जानकारी के मुताबिक, फोन में 8 जीबी रैम दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6.7-इंच Full-HD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के बारे में अन्य जानकारी लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

 
Samsung Galaxy A90 के संभावित फीचर्स
 
Samsung Galaxy A90 को भी आज लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में आई लीक के मुताबिक, इसमें रोटेशनल पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 6.7-इंच Full-HD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बारे में अन्य जानकारी लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।
 
 
Samsung के भारत में इस साल लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को आप अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.