Samsung Galaxy A71 5G ऑनलाइन हुआ स्पॉट, 4370mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy A71 5G को TENAA पर स्पॉट किया गया है। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक फोन में 4370 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोटो साभार Evleaks
नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने Galaxy A71 5G हैंडसेट पर काम कर रही है। इस फोन को 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी और GeekBench पर देखा गया था। वहीं, अब इस फोन को TENAA पर स्पॉट किया गया है। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, फोन में 4370 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही इसके डायमेंशन्स 162.6 x 75.5 x 8.1mm और वजन 185 ग्राम होगा। तो चलिए जानते हैं फोन के संभावित फीचर्स की डिटेल्स:
Samsung Galaxy A71 5G के संभावित फीचर्स: फोन में Samsung का एक्सीनोस 980 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, Shannon 5G मॉडम भी उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि एक्सीनोस 980 5G प्रोसेसर को सबसे पहले Vivo X30 सीरीज में पेश किया गया था। Galaxy A71 5G में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसर होगा।
वैसे तो फोन के फ्रंट कैमरा और डिस्प्ले की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक, फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 128 जीबी की स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। Wi-Fi Alliance वेबसाइट के मुताबिक, फोन में WiFi ड्यूल-बैंड a/b/g/n/ac कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह फोन एंड्रॉइड 10 के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 8 जीबी रैम दी जा सकती है।
TENAA पर फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3078 और मल्टी-कोर में 7346 स्कोर्स मिले हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फोन के फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इसके साथ ही फोन को किस देश में पहले पेश किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।