Samsung Galaxy A51 आज भारतीय मार्केट में देगा दस्तक, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
Samsung के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह कंफर्म किया गया है कि इस फोन को आज मार्केट में पेश किया जाएगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung आज भारतीय मार्केट में अपना Galaxy A51 स्मार्टफोन उतार रही है। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह कंफर्म किया गया है कि इस फोन को आज मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी इस फोन के लिए लगातार ट्वीट कर रही है। आपको बता दें कि Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 को इससे पहले वियतनाम में लॉन्च किया गया था। Galaxy A51 की बात करें तो यह फोन Galaxy A50 और Galaxy A50s का अपग्रेडेड वेरिएंट है।
Samsung Galaxy A51 की संभावित भारतीय कीमत: इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की वियतनाम में कीमत 7,990,000 VND यानी करीब 24,600 रुपये है। भारत में भी इसकी कीमत इसी के आस-पास हो सकती है। कुछ दिन पहले एक टिप्सटर ने बताया था कि Galaxy A51 की भारत में कीमत 22,990 रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि भारत में इस फोन के कितने वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।
We’re almost there. Awesome arrives in 1 day! #GalaxyA coming soon.#AwesomeIsForEveryone
Get notified: https://t.co/8M09cQ2dzN" rel="nofollow pic.twitter.com/xEtdxGtHOf — Samsung India (@SamsungIndia) January 28, 2020
Samsung Galaxy A51 के संभावित फीचर्स: वियतनाम में फोन को 6.5 इंच के सुपर एमोलेड Infinity-O डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। इसमें फुल-एचडी प्लस रेजोल्यूशन उपलब्ध है। भारतीय मार्केट में इस फोन को ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी जाने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है। साथ ही फोन में 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी जाने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअ मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल, तीसरा 5 मेगापिक्सल और चौथा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G और VoLTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं।