Samsung Galaxy A21 क्वाड रियर कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले से होगा लैस! रेंडर्स हुए लीक
Samsung Galaxy A21 के रेंडर लीक्स के मुताबिक फोन में पंच-होल डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोटो साभार Samsung
नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung अपने अगले Galaxy A21 पर काम कर रही है। इसके बारे में पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं। अब इस फोन को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक, फोन में पंच-होल डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई होगी। साथ ही मीडियाटेक हेलियो पी35 प्रोसेसर भी दिए जाने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy A21 के रेंडर लीक: टिप्सटर Evan Blass ने इस फोन के कुछ रेंडर लीक्स की जानकारी दी है। इसमें फोन के फ्रंट, साइड और बैक पैनल की फोटोज दिखाई गई है। इनके मुताबिक, फोन में पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही डिस्प्ले के आस-पास कुछ एजेज भी दिए गए हैं। फोन के साइड में वॉल्यूम और पावर बटन भी दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकली क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही कैमरे के बराबर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में सिम ट्रे लेफ्ट में मौजूद है। साथ ही यह ब्लैक ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। इस रिपोर्ट को सबसे पहले SamMobile ने जारी किया था।
फोटो साभार: Evan Blass
पिछले महीने इस फोन को Geekbench पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 10 के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी जा सकती है। हालांकि, यह सभी केवल लीक्स हैं। इस फोन में क्या फीचर्स दिए जाएंगे इसकी फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। साथ ही कंपनी की तरफ से यह भी नहीं बताया गया है कि फोन को कब लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के अलावा कंपनी Samsung Galaxy A21s पर भी काम कर रही है।