विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5000 mAh बैटरी वाला सैमसंग का नया फोन लॉन्च, 50MP प्राइमरी कैमरा और 90Hz की डिस्प्ले भी

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:00 PM (IST)

Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 17 के साथ लॉन्च हुआ।

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूरोपीय बाजार में 279 यूरो की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध।

  2. 6.7-इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट।

  3. 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन यूरोपीय बाजार में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह फोन 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। सैमसंग ने इस फोन को Android 17 पर आधारि One UI 9.0 पर रन करता है, जिसमें Gemini और Google के Circle to Search का सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy A18 4G की कीमत

Samsung Galaxy A18 4G को 279 यूरो (करीब 30,900 रुपये) की कीमत में लाया गया है। यह कीमत फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। सैमसंग ने फोन को फ्रांस में Black, Grey और Light Blue कलर ऑप्शन में लाया गया है।

Samsung Galaxy A18 4G स्पेसिफिकेशन्स

Samsung A18

Samsung Galaxy A18 4G को 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,340 pixels) Super AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos 1610 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन Android 17 पर आधारित One UI 9.0 पर रन करता है। सैमसंग के फोन को 6 एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इस फोन को सर्कल टू सर्च और Gemini के स्पोर्ट के साथ आएगा। Samsung Galaxy A18 4G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। फोन का मेन कैमरा ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल SIM, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, NFC और USB Type-C दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Samsung का नया किफायती फोन लॉन्च: 6000 mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर जैसे फीचर्स