Samsung Galaxy A01 Core से जुड़ी नई जानकारी हुई लीक, टैक्स्चर्ड बैक पैनल के साथ देगा दस्तक
Samsung Galaxy A01 Core को MediaTek HT6739WW चिपसेट पर पेश किया जाएगा और इस फोन में 1GB रैम मिलेगी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक कई स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं। इनमें प्रीमियम रेंज से लेकर लो बजट तक के कई फोन शामिल हैं। वहीं चर्चा है कि कंपनी एक और लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे Samsung Galaxy A01 Core नाम से बाजार में उतारा जाएगा। इस स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। वहीं अब एक नई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि Samsung Galaxy A01 Core में टैक्स्चर्ड बैक पैनल का उपयोग किया जाएगा। यह फोन रेड और ब्लू दो textural फिनिश के साथ बाजार में दस्तक देगा।
GSMArena और टिप्स्टर Evan Blass ने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy A01 Core का रेंडर शेयर किया है। इसमें फोन के डिजाइन का खुलासा किया गया है। सामने आई इमेज में फोन का बैक और फ्रंट पैनल दिखाया गया है। जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में टैक्स्चर का उपयोग किया गया है। जो कि फोन की ग्रिप को मजबूत बनाता है। जबकि फोन के सभी साइड्स टेड्रिशनल बेज़ेल जैसे शो हो रही है। यह फोन ब्लू और रेड दो कलर विकल्प में दस्तक देगा। इसके अलावा फोन के राइड साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं।
अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार Samsung Galaxy A01 Core के बैक में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। यह फोन Android 10 (Go Edition) पर आधारित हो सकता है। इसमें एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720 x 1480 पिक्सल होगा। हालांकि, अभी डिस्प्ले साइज के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। इस स्मार्टफोन को MediaTek HT6739WW चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसमें 1GB रैम उपलब्ध हो सकती है।
पिछले दिनों Samsung Galaxy A01 Core स्मार्टफोन Bluetooth SIG साइट पर भी स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा यह ड्यूल बैंड Wi-Fi 02.11b/g/n Wi-Fi Alliance पर भी लिस्ट किया जा चुका है। बता दें कि यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A01 का ही अपग्रेड वर्जन हो सकता है।