विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिष और धार्मिक ऐप्स की बढ़ी लोकप्रिता, जनवरी से सितंबर के बीच 25 करोड़ डाउनलोड

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:41 AM (IST)

भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के बीच ज्योतिष और धार्मिक ऐप्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। जनवरी से सितंबर के ...और पढ़ें

धार्मिक, आध्यात्मिक और एस्ट्रो ऐप्स के प्रति यूजर्स का बढ़ा रुझान (AI जेनरेटेड इमेज)

धार्मिक, आध्यात्मिक और एस्ट्रो ऐप्स के प्रति यूजर्स का बढ़ा रुझान (AI जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. जनवरी-सितंबर में 24.8 करोड़ ऐप्स डाउनलोड हुए।

  2. ज्योतिष ऐप्स में 75% की भारी वृद्धि देखी गई।

  3. AI फीचर्स वाले ऐप्स को यूजर्स पसंद कर रहे हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के बीच ज्योतिष एप काफी लोकप्रिय हैं। जनवरी से सितंबर के बीच धार्मिक, आध्यात्म और ज्योतिष से जुड़े करीब 25 करोड़ ऐप डाउनलोड किए गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया और सेंसर टावर के मुताबिक, जनवरी से सितंबर के बीत ज्योतिष से जुड़े ऐप्स के 15 करोड़ डाउनलोड हुए हैं। यह पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले 75 प्रतिशत ज्यादा हैं। इसके साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक ऐप्स की बात करें तो इनके डाउनलोड की संख्या 14.6 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 47 प्रतिशत अधिक है। इस तरह दोनों सेगमेंट के कुल मिलाकर डाउनलोड 24.8 करोड़ रहे।

टॉप धार्मिक और आध्यात्मिक ऐप्स

धार्मिक और आध्यात्मिक ऐप्स की बढ़ती लोकप्रियता के बीच सतनात स्टेटस भजन मंत्र मंथली एक्टिव यूजर्स के मामले में सबसे आगे रहा। इसके बाद YouVersion Bible App और तीसरे नंबर पर WeMuslim ऐप रहा। इसके साथ ही चौथे नंबर पर श्री मंदिर और पांचवें नंबर पर Muslim Pro शामिल है।

यूजर्स की संख्या के मामले में भी इन ऐप्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। सनातन स्टेटस भजन मंत्र ऐप के एवरेज एक्टिव मंथली यूजर्स में एनुअली 109 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। इसी तरह YouVersion में 24%, WeMuslim में 39% और Muslim Pro में 5% की बढ़त देखने को मिली है।

यूजर्स इन ऐप्स में पहले के मुकाबले ज्यादा समय भी बिता रहे हैं। 2026 की पहली तिमाही में इन ऐप्स का औसत समय 5.8 मिनट से बढ़कर 8.2 मिनट हो गया है। ज्योतिष ऐप्स की बात करें तो पहले इनका औसत समय 3.5 मिनट था जो अब बढ़कर 5.3 मिनट हो गया है।

AI ने ज्योतिष ऐप्स का बाजार

Astrotalk को 3 करोड़ डाउनलोड मिले, जबकि AstroSage Kundli के डाउनलोड 2.5 करोड़ रहे। AstroSage Kundli के डाउनलोड 172% बढ़ गए। इसके साथ ही ज्योतिष ऐप्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। एआई आधारित फीचर्स वाले ऐप्स को यूजर्स काफी पंसद भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फोन को बार-बार Restart करने से क्या सच में Performance होती है बेहतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच