Reliance Digital India Sale 2020: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा ₹4,010 तक का बड़ा डिस्काउंट
Reliance Digital India Sale 2020 इस दौरान 26 फीसद कैशबैक दिया जाएगा। इसमें 16 फीसद कैशबैक रिलायंस डिजिटल दे रहा है। वहीं 10 फीसद कैशबैक लीडिंग बैंक्स उपलब्ध करा रहे हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon और Flipkart की तरह Reliance Digital भी रिपबल्कि डे सेल का आयोजन किया है। इस सेल को Digital India Sale का नाम दिया गया है जिसकी टैगलाइन अब बदलेगा इंडिया है। इस दौरान 26 फीसद कैशबैक दिया जाएगा। इसमें 16 फीसद कैशबैक रिलायंस डिजिटल दे रहा है। वहीं, 10 फीसद कैशबैक लीडिंग बैंक्स उपलब्ध करा रहे हैं। यहां से होम अप्लायंसेज पर 71 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। TCL के टीवी के साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है। साथ ही Samsung Galaxy Note10 Lite को प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। वहीं, अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां आपको कई शानदार डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं।
Apple iPhone XR: इस फोन के 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 48,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 49,900 रुपये है। यह कीमत इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इस फोन को EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।
VIVO S1 Pro: इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की MRP 20,990 रुपये है। इसे 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।
OPPO A5 2020: इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 16,990 रुपये है। इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।
Samsung Galaxy M40: इसे 4,010 रुपये के डिस्काउंट के साथ 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 23,000 रुपये है। यह कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।
Tecno Camon iTwin IA5: इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 12,999 रुपये है। इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।