Move to Jagran APP

Redmi Y3 को मिला MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल अपडेट, जानें क्या होगा बदलाव

MIUI 11 नए डिजाइन नए डायनमिक साउंड इफेक्ट्स नए मी फाइल मैनेजर ऐप स्टेप्स ट्रैकर और फ्लोटिंग कैल्युक्लेटर जैसे फीचर्स के साथ आता है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 10:09 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 10:09 AM (IST)
Redmi Y3 को मिला MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल अपडेट, जानें क्या होगा बदलाव
Redmi Y3 को मिला MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल अपडेट, जानें क्या होगा बदलाव

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Y3 स्मार्टफोन के लिए MIUI 11 अपडेट रोलआउट कर दिया गया है। यह अपडेट यूजर्स के लिए नए बदलावों के साथ आएगा। आपको बता दें कि Xiaomi ने 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच MIUI Global Stable ROM अपडेट को किन स्मार्टफोन्स में दिया जाएगा इसकी घोषणा की थी। इस लिस्ट में Redmi Y3 के अलावा Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi Note 7, Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro भी शामिल हैं। MIUI 11 नए डिजाइन, नए डायनमिक साउंड इफेक्ट्स, नए मी फाइल मैनेजर ऐप, स्टेप्स ट्रैकर और फ्लोटिंग कैल्युक्लेटर जैसे फीचर्स के साथ आता है।

loksabha election banner

Redmi Y3 को मिला MIUI 11 अपडेट: इस अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 11.0.3.0.PFFINXM है। कुछ यूजर्स ने फोरम पर अपने फोन में मिल रहे एंड्रॉइड 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। यह अपडेट 648 एमबी का है। इस अपडेट के साथ कंपनी अगस्त का सिक्योरिटी पैच भी दे रहा है। यूजर्स के स्क्रीनशॉट के अलावा कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

अगर आप अपने फोन में भी यह अपडेट चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होगा कि आपके फोन में MIUI 11 डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है या नहीं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर About Phone में जाना होगा। इसके बाद System Update में जाना होगा। यहां आपको नए अपडेट की जानकारी मिल जाएगी। अगर आपके फोन में अपडेट आ गया है तो आपको वाई-फाई कनेक्शन का इस्तेमाल कर अपडेट करना होगा। आपको बता दें कि दूसरे फेज में Redmi K20 Pro, Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2 और Mi Max 2 के लिए अपडेट रोलआउट किया जाएगा।

MIUI 11 के फीचर्स की जानकारी के लिए क्लिक करें यहां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.