Move to Jagran APP

Redmi TV 70 भारत में 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने

Xiaomi के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किए गए पोस्ट के मुताबिक कंपनी इसे 17 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। कंपनी के बजट Mi TV के बाद Redmi TV को मिड रेंज में लॉन्च किया जा सकता है

By Harshit HarshEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 06:54 PM (IST)
Redmi TV 70 भारत में 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने
Redmi TV 70 भारत में 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi अपने Redmi TV 70 को भारत में 17 सितंबर को लॉन्च कर सकता है। कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी मिली है। कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किए गए पोस्ट के मुताबिक, कंपनी इसे 17 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। कंपनी के बजट Mi TV के बाद Redmi TV को मिड रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के बजट स्मार्ट टीवी Mi TV को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी अपने इस लॉन्च इवेंट को बेंगलूरू में आयोजित कर सकती है।

loksabha election banner

कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किए गए टीजर के मुताबिक, इसे 'Smarter Living 2020' के नाम से टीज किया गया है। इस टीजर में स्मार्ट टीवी की तस्वीर देखी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी का नाम अभी तक रिवील नहीं किया है। इसके अलावा कंपनी स्मार्ट होम डिवाइसेज भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने एक और ट्वीट के जरिए इस बात का खुलासा किया है।

Xiaomi ने अपने इस Smarter Living 2020 के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इन्वाइट्स भी भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी के पिछले दिनों लॉन्च हुए Mi TV 4A Pro (49-inch), Mi TV 4X Pro (55-inch), Mi TV 4 Pro (55inch) के लिए एंड्रॉइड ओरियो के अपडेट्स अक्टूबर से मिलने शुरू हो जाएंगे। हाल ही में कंपनी ने अपने Mi TV रेंज में 65 इंच का Mural TV को लॉन्च किया है। Mural TV भी दो मॉडल्स 75 इंच और 65 इंच में आता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इन मॉडल्स को लॉन्च करेगी या फिर Redmi TV 70 को भारत मे लॉन्च करेगी।

Redmi TV 70 को भी पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो इस 70 इंच स्मार्ट टीवी में 4K स्क्रीन दी गई है जो HDR सपोर्ट के साथ आती है। टीवी में Amlogic SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्ट टीवी 2GB रैम और 16GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें ऑडियो के लिए Dolby Audio का इस्तेमाल किया गया है। ये DTS HD टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें HDMI, USB पोर्ट्स भी दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.