Move to Jagran APP

Redmi TV आज होगा लॉन्च, अन्य होम डिवाइसेज भी हो सकते हैं पेश

Redmi TV को 70 इंच की स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने पिछले महीने ही चीन में Redmi TV 70 को लॉन्च किया है..

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 07:24 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 09:24 AM (IST)
Redmi TV आज होगा लॉन्च, अन्य होम डिवाइसेज भी हो सकते हैं पेश
Redmi TV आज होगा लॉन्च, अन्य होम डिवाइसेज भी हो सकते हैं पेश

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi Redmi TV को आज भारत में लॉन्च कर सकती है। Mi TV सीरीज के बाद कंपनी अपने Redmi TV सीरीज को पेश कर सकती है। कंपनी आज स्मार्ट टीवी के बाद अपने होम डिवाइसेज भी लॉन्च कर सकती है। पिछले कई महीने से Redmi TV के लॉन्च के बारे में लीक्स सामने आ रहे हैं। Redmi TV को 70 इंच की स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने पिछले महीने ही चीन में Redmi TV 70 को लॉन्च किया है। Xiaomi ने इस इवेंट को Smart Living 2020 का नाम दिया है। कंपनी फेस्टिव सीजन से पहले अपने स्मार्ट टीवी को पेश करने जा रही है।

loksabha election banner

Xiaomi India के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस इवेंट के बारे में पिछले दिनों ट्वीट किया गया है। हालांकि, इस ट्वीट में यह नहीं बताया गया है कि इस इवेंट में Redmi TV 70 को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi India के ट्वीट में स्मार्ट टीवी के पतले बेजल को देखा जा सकता है। ट्विटर हैंडल से की गई ट्वीट से ही इस बात का भा अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इवेंट में अन्य होम डिवाइसेज भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

Xiaomi अगले महीने Mi TV 4A Pro (49 इंच), Mi TV 4X Pro (55 इंच), Mi TV 4 Pro (55 इंच) के लिए एंड्रॉइड 9 पाई का अपडेट भी रोल आउट करने वाला है। इस बात की जानकारी हाल ही में कंपनी ने दी थी। वहीं, पिछले दिनों कंपनी ने चीन में अपने Mi TV के तहत Mural TV 65 इंच को लॉन्च किया है। इसे भी आज भारत में पेश किया जा सकता है। इस मॉडल में दो वेरिएंट्स 65 इंच और 75 इंच लॉन्च किए जा सकते हैं। कल ही Motorola ने भी भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। Motorola ने अपने स्मार्ट टीवी को Rs 13,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। ऐसे में Xiaomi को आने वाले दिनों में कड़ी चुनौती मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.