10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi का नया फोन, 6.9-इंच डिस्प्ले और Dimensity 9500s चिपसेट
Redmi अपने अपकमिंग Turbo 6 Max स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं।

Redmi के नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलेगा।
HighLights
Redmi Turbo 6 Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक।
MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलने की उम्मीद।
फोन में 10000mAh की दमदार बैटरी होगी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने चीन में Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro, Redmi K100 Pro Max, और Redmi K100 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी साल के अंत में Xiaomi 18 और Redmi K100 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही Redmi अपने अपकमिंग Turbo 6 लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस अपकमिंग फोन के कुछ-कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।
Redmi Turbo 6 Max में संभावित चिपसेट
टिपस्टर Digital Chat Station ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि Redmi के नेक्स्ट जेनरेशन मिड रेंज परफॉर्मेंस फोकस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलेगा। हालांकि, पोस्ट में अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया गया है। उम्मीद है कि यह Redmi Turbo 6 सीरीज का फोन हो सकता है।
टिपस्टर ने बताया है कि फोन में बड़ी डिस्प्ले और 10000mAh की बैटरी मिल सकती है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें बताया गया था Redmi Turbo 6 Max को 10,000mAh की बैटरी मिलती है। संभव है नई जानकारी Max वेरिएंट के बारे में हो सकता है। फिलहाल डिस्प्ले साइट के बारे में जानकारी नहीं है। संभव है कि इन फोन में 6.9-इंच या 7-इंच का पैनल हो सकता है।
DCS ने यह भी बताया है कि इस फोन को MediaTek के 3nm Dimensity 9600M चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के चिपसेट की स्पेसिफिकेशन डिटेल सामने नहीं आई हैं। Redmi Turbo 6 सीरीज के तहत स्टैंडर्ड Turbo 6 और पावरफुल Turbo 6 Max हो सकता है। कंपनी के अपकमिंग Turbo 6 Max स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन को ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें हॉरिजेंटल कैमरा अरेंजमेंट मिल सकता है।
इससे पहले अपकमिंग Turbo 6 Max स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई थी। फोन में 7-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 2K हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 3nm Dimensity 9-सीरीज चिप, मेटल मिडिल फ्रेम, IP68/IP69-रेटिंग प्रोटेक्शन और अल्ट्रा-सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
