Move to Jagran APP

14 दिन की बैटरी वाला पहला Redmi Smart Band आज भारत में देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi कंपनी पहली बार भारत में अपना Smart Band पेश करने जा रही है। इससे पहले तक कंपनी ने भारत में कई Mi Band लॉन्च किए हैं।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 07:50 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 07:50 AM (IST)
14 दिन की बैटरी वाला पहला Redmi Smart Band आज भारत में देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
14 दिन की बैटरी वाला पहला Redmi Smart Band आज भारत में देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क.  Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के पहले स्मार्ट बैंड की आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्चिंग होगी। इसे Redmi Smart Band के नाम से जाना जाएगा। Redmi Smat Band को एक वर्चुअल इवेंट में पेश किया जाएगा। भारत से पहले Redmi smart band की चीन में लॉन्चिंग हो चुकी है। लेकिन भारतीय Redmi Smart band को अलग इनोवेशन के साथ पेश किया जा सकता है। चीन में Redmi Smart Band को  99 युआन की प्राइस टैग में पेश किया गया था। वही भारत में इसकी कीमत करीब 1,100 रुपए हो सकती है। यह एक फिटनेस बैंड होगा। 

loksabha election banner

Redmi Smart Band स्पेसिफिकेशन्स  

Redmi Smart band को रेड, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसमें 1.08 इंच कलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्ट बैंड में एक शानदार स्ट्रैप मिलेगा। यह करीब 70 वॉच फेस के साथ आएगा, जिसको यूजर कस्टमाइज करके अपनी पसंद के हिसाब के वॉच फेस लगा सकता है। Redmi Smart Band में यूजर्स को 14 दिन की शानदार बैटरी लाइफ मिलेगी। यह स्मार्ट बैंड में 5 स्पोर्ट्स मोड, स्लीप मॉनिटरिंग, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ आएगा। बता दें के Xiaomi कंपनी पहली बार भारत में अपना Smart Band पेश करने जा रही है। इससे पहले तक कंपनी ने भारत में कई Mi Band लॉन्च कर चुकी है।  कंपनी का हालिया लॉन्च बैंड Mi Band 4 है। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी जल्द भारत में नया बैंड Mi Band 5 लॉन्च कर सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.