Move to Jagran APP

Redmi Watch 2 के साथ Redmi Smart Band Pro हो सकता है आज लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Smart Band Pro Redmi Smart Band Pro की लॉन्चिंग का जिक्र किया गया है। साथ ही Redmi फिटनेस बैंड के रेंडर्स की डिटेल लीक हुये हैं। जो कि लुक्स में Huawei Watch Fit की तरह बड़े रेक्टेंगुलर कलर डिस्प्ले के साथ आता है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 06:52 AM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 07:33 AM (IST)
Redmi Watch 2 के साथ Redmi Smart Band Pro हो सकता है आज लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Smart Band Pro की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Smart Band Pro को चीन में आज यानी 28 अक्टूबर को Redmi Watch 2 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि आज ही Redmi Note 11 सीरीज की लॉन्चिंग होगी। दरअसल Xiaomi की तरफ से चीन में एक मेगा इवेंट आयोजित किया गया है, जिसमें इन डिवाइस की लॉन्चिंग होगी। Redmi Watch 2 की लॉन्चिंग कंफर्म हो गयी है। लेकिन एक रिपोर्ट में Redmi Smart Band Pro की लॉन्चिंग का जिक्र किया गया है। साथ ही Redmi फिटनेस बैंड के रेंडर्स की डिटेल लीक हुये हैं। जो कि लुक्स में Huawei Watch Fit की तरह बड़े रेक्टेंगुलर कलर डिस्प्ले के साथ आता है।

prime article banner

संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

जर्मन पब्लिकेशनस WinFuture.de की लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Smart Band Pro में एक बड़ा रेक्टेंगुलर डिस्प्ले मिलेगा, जो सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आएगा। Redmi Smart Band Pro को प्लास्टिक हाउजिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह फ्लैट फ्रेम के साथ आएगा। इसके स्ट्रैप को आसानी से बदला जा सकेगा। वियरेबल पोगो पिन चार्जिंग सिस्टम के साथ आएगा। Redmi Smart Band Pro पिछले साल लॉन्च Redmi Smart Band का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसे हर्ट रेट मॉनिटर सेंसर, स्टेप और कैलोरी काउंटिंग, स्लीप मॉनिटरिंग के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi Watch 2 स्मार्टवॉच को एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टवॉच को एक बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा।

Redmi Note 11 सीरीज

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi का आज मेगा इवेंट है। इसी इवेंट में Redmi Note 11 सीरीज की  लॉन्चिंग होगी। यह लाइव इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे आयोजित होगा। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - 

Samsung ने क्लाउड गेमिंग का किया ऐलान, यूजर्स अपने Tizen Smart TVs में खेल पाएंगे लोकप्रिय गेम

Xiaomi India ने फेस्टिव सीजन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, तीन दिन के भीतर बेचे 1 लाख Smart Tv


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK