Redmi Note 8 Pro के लिए रोल आउट हुआ MIUI 12, यूजर इंटरफेस में होगा बड़ा बदलाव
इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को Android 10 और Google का लेटेस्ट सिक्युरिटी पैच भी मिलेगा। MIUI 12 में यूजर्स को पूरी तरह से नया यूजर इंटरफेस और नए प्राइवेसी फीचर्स मिलेंगे।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के सब ब्रांड Redmi की 2020 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro के लिए MIUI 12 का स्टेबल वेरिएंट रोल आउट कर दिया गया है। इस अपडेट को Redmi Note 8 Pro के ग्लोबल वेरिएंट के लिए रोल आउट किया गया है। ऐसे में साफ है कि भारतीय यूजर्स के लिए भी यह नया अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को Android 10 और Google का लेटेस्ट सिक्युरिटी पैच भी मिलेगा। MIUI 12 में यूजर्स को पूरी तरह से नया यूजर इंटरफेस और नए प्राइवेसी फीचर्स मिलेंगे। साथ ही Xiaomi ने अपने Mi Security ऐप को भी अपग्रेड किया है, ताकि Google Play Store से अपडेट्स जल्दी डाउनलोड हो सके।
Redmi Note 8 Pro के लिए MIUI 12 के स्टेबल बीटा को बिल्ड वर्जन V12.0.0.4 QGGMIXM के नाम से रोल आउट किया गया है। इसकी साइज 632MB है। इस स्टेबल बीटा को Mi के ऑथोराइज्ड अकाउंट वाले यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। Xiaomi ने यूजर्स को आगाह किया है कि अगर वो बीटा प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं तो इस अपडेट को डाउनलोड न करें।
Xiaomi ने अपने MIUI 12 को Mi 9, Mi 9T, Mi 9T Pro, Redmi K20 और Redmi K20 Pro के लिए आधिकारिक तौर पर रोल आउट किया है। इन सभी डिवाइसेज के लिए MIUI 12 का अपडेट सबसे पहले रोल आउट किया जाएगा। कंपनी ने इन सभी डिवाइसेज को राउंड 1 में रखा है। इनके लिए जल्द ही अपडेट को रोल आउट किया जाएगा। वहीं, राउंड 2 में Redmi Note 7 सीरीज समेत बजट और मिड बजट रेंज के डिवाइसेज को रखा गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इन डिवाइसेज की लिस्ट जारी की है।
MIUI 12 Android 10 पर आधारित कस्टमाइज्ड यूजर इंटरफेस है जो पिछले MIUI के मुकाबले नए थीम और कस्टमाइज्ड डिजाइन के साथ आता है। इसमें आइकन्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही, डार्क मोड फीचर को भी अपग्रेड किया गया है। Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होने की वजह से इसमें यूजर्स को अतिरिक्त प्राइवेसी फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिनमें ऐप्स के लिए लोकेशन और डाटा परमिशन आदि शामिल हैं।