Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5000mAh की दमदार बैटरी और 50MP के कैमरे के साथ Redmi Note 12 4G की होगी धमाकेदार एंट्री

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 12:10 PM (IST)

    Redmi Note 12 4G रेडमी Redmi Note 12 Series को ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारियों में है। इस सीरीज में कंपनी एक नए फोन Redmi Note 12 4G को पेश कर सकती है। इस फोन को लेकर कुछ जानकारियां लीक हुई हैं। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    Redmi Note 12 4G Launching Soon In Global Market, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रेडमी अपने लेटेस्ट लाइनअप Redmi Note 12 Series को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारियों में है। हालांकि, कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए पहले ही Redmi Note 12 Series के तहत कुछ शानदार मॉडल पेश किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सीरीज में कंपनी ने Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, और Redmi Note 12 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। अब खबरें हैं कि कंपनी Redmi Note 12 Series में एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G भी पेश करेगी।

    कंपनी का नया स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इंटरनेट पर इस नए स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। आइए जानते हैं, रेडमी का नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G किन मायनों में खास होगा।

    Redmi Note 12 4G का डिस्प्ले और प्रोसेसर

    Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। नए स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस qualcomm snapdragon 6nm या qualcomm snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश हो सकता है। इसके अलावा लीक फीचर्स में Redmi Note 12 4G में फोन का डिजाइन फ्लैट- एज नजर आया है।

    50 मेगापिक्सल कैमरा लुभा सकता है यूजर्स का दिल

    माना जा रहा है रेडमी के नए डिवाइस Redmi Note 12 4G में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे पेश कर सकती है।

    इसके अलावा फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है। फोन की बैक साइड पर दूसरे कैमरों की बात करें तो डिवाइस 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल के माइक्रो सेंसर के साथ लाया जा सकता है।

    5000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश हो सकता है Redmi Note 12 4G

    रेडमी का नया फोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश हो सकता है। फोन 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस तीन रंगों ओनिक्स ग्रे, मिंट ग्रीन और आइस ब्लू में ग्राहकों का दिल जीत सकता है।

    स्टोरेज की बात करें तो डिवाइस 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में कब तक लॉन्च किया जा सकता है इस बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

    comedy show banner
    comedy show banner