Redmi K20 Pro और Redmi K20 आज भारतीय मार्केट में देंगे दस्तक, ऐसे देखें Live Stream
Redmi K20 Pro और Redmi K20 को सुबह 1130 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों फोन्स ऑल-न्यू 3D फोर कर्व्ड लार्ज आर्क बॉडी और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi K20 Pro और Redmi K20 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन्हें सबसे पहले मई में चीनी मार्केट में उतारा गया था। ये दोनों फोन्स ऑल-न्यू 3D फोर कर्व्ड लार्ज आर्क बॉडी और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किए गए हैं। इसके अलावा भी इन फोन्स में काफी कुछ खास है जो यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। कंपनी ने अपनी K सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। Redmi K20 Pro और Redmi K20 को भारत में कितने बजे और किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।
Redmi K20 Pro और Redmi K20 की यहां देखें Live Streaming: Redmi K20 Pro और Redmi K20 को सुबह 11:30 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, YouTube औऱ कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर देखी जा सकेगी।
Redmi K20 Pro और Redmi K20 की संभावित कीमत: इनकी भारतीय कीमत चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट्स के आस-पास ही होगी। Redmi K20 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 24,900 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 25,900 रुपये है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन यानी करीब 27,900 रुपये है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 29,900 रुपये है।
Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
Redmi K20 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 19,900 रुपये है। वहीं, इसके के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन यानी करीब 20,900 रुपये है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 25,900 रुपये है।
Redmi K20 Pro और Redmi K20 के फीचर्स: ये दोनों फोन्स 6.39 इंच के फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। वहीं, स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.9 है। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। जहां Redmi K20 Pro स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं, Redmi K20 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर पर काम करता है।
Redmi K20 Pro में AI आधारित ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 के साथ आता है। वहीं, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। Redmi K20 में भी यही कैमरा फीचर्स हैं लेकिन प्राइमरी कैमरा का सेंसर Sony IMX582 है। दोनों फोन्स में सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। दोनों ही फोन्स फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आत हैं। दोनों फोन्स को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Redmi K20 Pro में 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तो Redmi K20 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
यह भी पढ़ें:
Nokia 9 PureView की पहली सेल Flipkart पर होगी शुरू, ₹5,000 का गिफ्ट कार्ड समेत मिलेंगे ये ऑफर्स
Tecno Phantom 9 की पहली सेल आज दोपहर Flipkart पर होगी शुरू, मिल रहे कई खास ऑफर्स
क्या आप भी करते हैं WhatsApp और Telegram इस्तेमाल, इस खतरे से रहें सावधान