10,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K100, Bose ट्यून स्पीकर से होगा लैस
Redmi K100 स्मार्टफोन जल्द ही चीन में लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 10,000mAh बैटरी मिल सकती है।

Redmi K100 चीन में जल्द होगा लॉन्च (Photo- Redmi K100 Pro Max)
HighLights
Redmi K100 चीन में जल्द होगा लॉन्च।
10,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite चिपसेट।
प्री-रिजर्वेशन शुरू, कीमत 50,000 रुपये संभव।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi K100 स्मार्टफोन चीन में जल्द लॉन्च होगा। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर K-series के अपकमिंग फोन को टीज किया है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है। हालांकि, चीन में Redmi K100 के प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। Redmi K100 के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसमें 6.9-इंच OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Redmi K100 लॉन्च कन्फर्म
Weibo पोस्ट में Redmi ने Redmi K100 स्मार्टफोन के चाइना लॉन्च को कन्फर्म किया है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर पर्दा नहीं उठाया है। Redmi के अपकमिंग Redmi K100 स्मार्टफोन का टीजर इमेज शेयर किया है, जिसमें इसके रियर डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। कंपनी ने दावा है किया है कि फोन में बड़ी बैटरी और गेमिंग लेवल परफॉर्मेंस मिलेगी।
रेडमी के इस फोन के रियर पैनल की बात करें तो दो कैमरा सेंसर के साथ एक सर्कूलर एलिमेंट दिया गया है। संभव है कि यह Redmi K100 Pro सीरीज की तरह स्पीकर हो सकता है। Redmi K100 के प्री-रिजर्वेशन के लिए यूजर्स को CNY 9.9 (करीब 140 रुपये) का पेमेंट करना होगा।
Redmi K100 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K100 स्मार्टफोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। रेडमी के अपकमिंग फोन के बारे में बताया जा सकता है कि इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में बोस ट्यून स्पीकर मिलेंगे। रेडमी का यह फोन IP68-रेटिंग के साथ आएगा। यह फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर रन करेगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi K100 को चीन में CNY 3,500 (करीब 50,000 रुपये) की कीमत में लाया जा सकता है। Redmi ने Redmi K100 Pro को चीन में करीब 57000 रुपये और Redmi K100 Pro Max को 64,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। Redmi K100 Pro स्मार्टफोन में 8,580mAh की बैटरी Redmi K100 Pro Max में 9,070mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दिया गया है।
