Redmi का पहला 5G मिड-रेंज स्मार्टफोन लेगा 2020 में एंट्री, Redmi K30 होने की सम्भावना
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपना पहला 5G Redmi फोन अगले साल यानी की 2020 में लेकर आएगा।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपना पहला 5G Redmi फोन अगले साल यानी की 2020 में लेकर आएगा। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने कहा है की वो 5G के इस्तेमाल को बढ़ाएगी। इसका मतलब यह है की Redmi किफायती 5G फोन्स को लेकर आने की योजना बना रहे है। पहला Redmi 5G स्मार्टफोन Redmi K30 हो सकता है। यह सिर्फ एक अनुमान है, क्योंकि हाल ही में Redmi के जनरल मैनेजर ने इस डिवाइस के लॉन्च की खबर को कन्फर्म किया है।
हालांकि, Weibo की घोषणा में सिर्फ इतना बताया गया है की पहला Redmi 5G फोन 2020 में आएगा। हम ऐसा अनुमान लगा रहे है की, यह फोन Redmi K30 हो सकता है। Lu Weibing ने हाल ही में यह कन्फर्म किया है की Redmi K30 5G सपोर्ट के साथ आएगा। Redmi K30 की लॉन्च डेट का अभी भी पता नहीं है, लेकिन हो सकता है की डिवाइस को 2020 के पहले 6 महीने में लॉन्च किया जाए। Redmi K20 सीरीज की भारत में कीमत पर ध्यान दें, तो इसके Redmi K20 Pro को स्नैपड्रैगन 855 SoC को Rs 30000 के अंदर पेश किया गया था। इस आधार पर उम्मीद की जा सकती है की Redmi K30 सीरीज को भी इसी तरह की कीमत में लॉन्च किया जाए। अगर ऐसा हुआ, तो Redmi के 5G स्मार्टफोन्स सच में सबसे किफायती 5G फोन होंगे।
5G सेवाएं भारत में अगले साल से शुरू होने की उम्मीद है। इसी समय देश में 5G फोन्स भी लॉन्च किये जाएंगे। Redmi K30 Pro फ्लैगशिप क्वालकॉम चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें अभी तक पेश ना किया गया स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जा सकता है। यह देखा भी दिलचस्प होगा की किस तरह Redmi K30 मिड-रेंज सेगमेंट में 5G सपोर्ट लेकर आएगा। इससे यह अनुमान भी लगाया जा सकता है की अगले साल चिपसेट निर्माता 5G मॉडेम के साथ कुछ मिड-रेंज प्रोसेसर भी लेकर आ सकते हैं Xiaomi अकेला ऐसा ब्रांड नहीं है, जो किफायती 5G स्मार्टफोन्स को लेकर आने की जुगत में लगा है। हाल ही में, HMD Global ने भी यह कन्फर्म किया था की वो भारत में अगले साल सस्ते Nokia 5G स्मार्टफोन लाने की योजना में हैं।