Move to Jagran APP

इन Redmi स्मार्टफोन यूजर्स को नहीं मिलेगा एंड्रॉइड 9 पाई अपडेट

यहां कंपनी की MIUI टीम ने एंड्रॉयड 9 पाई की रोलआउट टाइमलाइन अपडेट की है जिसके मुताबिक Redmi 6 Redmi 6A और Redmi S2 को एंड्रॉयड पाई नहीं दिया जाएगा

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 12:36 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 01:14 PM (IST)
इन Redmi स्मार्टफोन यूजर्स को नहीं मिलेगा एंड्रॉइड 9 पाई अपडेट
इन Redmi स्मार्टफोन यूजर्स को नहीं मिलेगा एंड्रॉइड 9 पाई अपडेट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने कुछ हैंडसेट्स को एंड्रॉइड पाई अपडेट उपलब्ध नहीं कराएगी। इसमें Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 स्मार्टफोन शामिल है। आपको बता दें कि Redmi S2 को ग्लोबल मार्केट में Redmi Y2 के नाम से जाना जाता है। इस बात की जानकारी Xiaomi ने अपने आधिकारिक फोरम में दी गई है। यहां कंपनी की MIUI टीम ने एंड्रॉयड 9 पाई की रोलआउट टाइमलाइन अपडेट की है जिसके मुताबिक, Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 को एंड्रॉयड पाई नहीं दिया जाएगा।

loksabha election banner

कंपनी की इन स्मार्टफोन्स को अपडेट न देने की योजना केवल चीन के लिए ही है। भारतीय मार्केट में इन्हें एंड्रॉइड 9 पाई अपडेट मिलेगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है, लेकिन इसकी संभावना कम बताई जा रही है। अगर स्मार्टफोन्स के लॉन्च होने की बात करें तो जून 2018 में Redmi 6 और Redmi 6A को पेश किया गया था। वहीं, Redmi Y2 को मई 2018 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में अभी इन फोन्स को करीब-करीब एक वर्ष ही हुआ है ऐसे में इन्हें एंड्रॉइड पाई का अपडेट न मिलने की खबर चौंकाने वाली है। इससे पहले आई खबर के मुताबिक, इन तीनों स्मार्टफोन्स को 2019 की तीसरी तिमाही में एंड्रॉयड 9 पाई बीटा अपडेट मिलने की बात कही गई थी।

Redmi सीरीज यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। ऐसे में अगर आप भी Redmi फैन हैं तो Amazon से इन्हें खरीद सकते हैं। यहां से आप Redmi 6 ProRedmi Y2Redmi Note 5 pro आदि स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

Redmi Note 5 Pro के लिए जारी हुआ अपडेट:

कंपनी ने Redmi Note 5 Pro यूजर्स के लिए MIUI 10 9.3.28 ग्लोबल बीटा अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को एंड्रॉइड 9 पाई का सपोर्ट मिलेगा। इसकी जानकारी कंपनी के आधिकारिक फोरम पर दी गई है। इस लेटेस्ट अपडेट में Redmi Note 5 Pro के यूजर्स को लॉक स्क्रीन के बग फिक्स, पासवर्ड और पिन, नोटिफिकेशन शेड में बैटरी इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने इसके स्टेबल वर्जन के रोल आउट के लिए कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस खबर की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

Google ने प्ले स्टोर से TikTok को किया Block, अब नहीं कर पाएंगे डाउनलोड

Redmi Note 7 और Note 7 Pro को खरीदने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, शुरू होगी ओपन सेल

Honor 20i आज चीन में होगा लॉन्च, जानें फोन से जुड़ी सभी संभावित डिटेल्स  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.