Move to Jagran APP

Redmi 11A जल्द लांच हो सकता है 50 MP के बैक कैमरे के साथ,जानिए लीक फीचर्स

Redmi 11A Xiaomi जल्द ही अपने Redmi 10A का अगला एडिशन Redmi 11A को लांच कर सकती है. कंपनी इस फोन को 50 MP के डुअल कैमरे के साथ ला सकती है. जानिये फोन के अन्य लीक फीचर्स.

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Sun, 13 Nov 2022 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 03:26 PM (IST)
Redmi 11A जल्द लांच हो सकता है 50 MP के बैक कैमरे के साथ,जानिए लीक फीचर्स
redmi phone photo credit- jagran file photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी Xiaomi अपनी Redmi सीरीज से एक नया स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Redmi 11A को लांच कर सकती है। यह फोन पहले चीन में लांच होगा और उसके बाद भारत समेत अन्य देशों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये फोन के फीचर्स का पता चल गया है।

loksabha election banner

Redmi 11A के संभावित फीचर्स

इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन का डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 720 x 1,650 पिक्सेल का resolution हो सकता है। कंपनी इस फोन में ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा सकती है। कंपनी नए रेडमी फोन को एक साथ कई वेरिएंट में लांच कर सकती है। इनमें 2 GB रैम 32 GB स्टोरेज, 4 GB रैम 64 GB स्टोरेज, 6 GB रैम, 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम,128 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा फोन में 512 GB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज का भी विकल्प मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें फोन का मेन बैक कैमरा 50 MP का मिल सकता है। तो वहीं फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 4,900 mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन का वजन 192 ग्राम हो सकता है।

इसके अलावा इस फोन में ब्लूटूथ, वाई फाई, डुअल सिम,फिंगर प्रिंट सेंसर जैसे सभी फीचर्स के होने की उम्मीद हैं।

फोन के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताए गए हैं। शाओमी ने अभी तक खुद फोन के किसी भी फीचर या इसके लांच की कोई जानकारी नहीं दी है। इसी तरह फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन फोन के लांच के बाद ही इसके सटीक फीचर्स और कीमत का पता चल पाएगा।  

यह भी पढ़ें-  Poco X5 जल्द लांच होगा, जानिये फोन के लांच से पहले ही लीक फीचर्स 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.