Relame XT 730G का इंतजार हुआ खत्म, 17 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च
Relame XT 730G में Qualcomm Snapdragon 730G चिपसेट का उपयोग किया गया है और इस फोन के साथ कंपनी Realme AirPods को भी भारत में लॉन्च करेगी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय बाजार में पिछले दिनों Realme X2 Pro को लॉन्च किया था और उसके साथ ही चर्चा थी कि कंपनी जल्द ही Relame XT 730G को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को पिछले दिनों चीन में लॉन्च किए गए Realme X2 स्मार्टफोन का रिब्रांडेड वर्जन और Realme XT का इन्हांस्ड वर्जन कहा जा रहा है। वहीं अब कंपनी ने सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए आखिरकार Relame XT 730G की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह स्मार्टफोन भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा और इसके साथ ही Realme AirPods को भी लॉन्च करेगी।
Realme भारतीय बाजार में Realme XT 730G के लॉन्च के लिए 17 दिसंबर को एक इवेंट को आयोजन करने जा रही है और इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुय कर दिए हैं। मीडिया इनवाइट में Snapdragon 730G लिखा हुआ है, साथ ही पोस्टर में वायरलेस लिखा हुआ है और इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी फोन के साथ अपना पहला वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च करेगी।
"And it was called Yellow..." 🎶🎶 I feel like wearing 'realme' color today!
What about you @FrancisRealme? pic.twitter.com/tFl4SyHp78— Madhav 'Super50w' (@MadhavSheth1) December 6, 2019
वहीं कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर अपना एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके कान में येलो कलर wireless earbuds लगा हुआ है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी 17 दिसंबर को अपना पहला wireless earbuds लॉन्च करेगी। बता दें कि Realme X2 Pro के लॉन्च इवेंट में wireless earbuds को शो किया गया था। इसका डिजाइन Apple AirPods से काफी मिलता-जुलता है।
Realme XT 730G के फीचर्स की बात करें तो इसे Qualcomm Snapdragon 730G चिपसेट पर पेश किया जाएगा। फोन में 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा दी जा सकती है। इसके अलावा फोन के अन्य फीचर्स Realme XT के समान हो सकते हैं। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा।
वहीं Realme XT 730G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी।