Realme X2 Pro 15 अक्टूबर को होगा लॉन्च, 64MP कैमरा समेत ये होंगे खास फीचर्स
Realme X2 Pro को 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के यूरोपियन आर्म की तरफ से इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी गई है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले काफी समय से Realme के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन X2 Pro की जानकारियां लीक हो रही थीं। अब इस फोन के लॉन्च होने का समय भी सामने आ गया है। Realme X2 Pro को 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के यूरोपियन आर्म की तरफ से इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी गई है। इसके अलावा फोन की कई अन्य जानाकारियां भी लीक हुई हैं। इस पोस्ट में हम आपको Realme X2 Pro को लेकर अब तक आए सभी लीक्स की जानकारी दे रहे हैं।
Realme Europe ने किया लॉन्च डेट का ट्वीट: Realme Europe की तरफ से घोषणा की गई है कि इसे 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका लॉन्च इवेंट मादरीद में सुबह 10 बजे (1:30PM भारतीय समयानुसार) आयोजित किया जाएगा। Realme Europe ने एक इवेंट पेज पर जारी किया है जिसके मुताबिक, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया होगा। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें अल्ट्रा वाइड-एंगल शूटर, टेलिफोटो कैमरा और पोट्रेट शॉट्स के लिए डेप्थ सेंसर दिया गया होगा। इसके अलावा फोन में 20x हाईब्रिड जूम जैसा फीचर भी दिया गया होगा।
⚡️Attention everyone⚡️
😎We come to Europe to turn everything upside down!
🗓️10:00 am | Madrid | 15/10/19
Soon you will know everything about our three best smartphones:
✅realme X2 Pro
✅realme X2
✅realme 5 Pro
Don't miss anything at: https://t.co/ZDBjJjb56l" rel="nofollow#ALLINQUAD pic.twitter.com/92jsKUxp7b — realme Europe (@realmeeurope) October 7, 2019
Realme X2 Pro के अन्य फीचर्स की डिटेल्स: फोन के डिस्प्ले में 90hz डिस्प्ले मौजूद होगा। वहीं, फोन में 50W SuperVOOC Flash Charge तकनीक दी जा सकती है। वहीं, गेमिंग के हिसाब से भी फोन को पहले के मुकाबले बेहतर बनाया गया है। यह तेज और स्मूथ होगा। इसके अलावा Realme के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर कुछ समय पहले एक टीजर जारी किया गया था। इसके मुताबिक, फोन में Dolby Atmos के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया जा सकता है। इस फीचर के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। अगर फोन के कॉम्पटीशन की बात की जाए तो यह Redmi K20 Pro और OnePlus 7 Pro को कड़ी टक्कर देता नजर आएगा।