Realme X2 Pro भारत में दिसंबर में होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स
Realme X2 Pro इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 15 अक्टूबर को यूरोप में लॉन्च किया जाएगा और इसके बाद भारत में दस्तक देगा...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme X2 Pro को लेकर अभी तक कई टीजर व लीक्स सामने आ चुके हैं। यह स्मार्टफोन यूरोप में 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब भारतीय बाजार में भी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा हो गया गया है। यूरोप में लॉन्च होने के दो महीने बाद Realme X2 Pro भारत में दस्तक देगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो कि केवल 0.23 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर सकता है। इसके अलावा फोन में 90Hz Fluid डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
Realme के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि भारत में Realme X2 Pro इस साल दिसंबर में लॉन्च होगा। हालांकि लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके कुछ फीचर्स के बारे में भी बताया गया है। इस फोन में यूजर्स को 90Hz Fluid डिस्प्ले की सुविधा मिलेगी और इसे Snapdragon 855+ चिपसेट पर पर पेश किया जाएगा।
It's official now! We are bringing #realmeX2Pro to India in Dec. Time to rethink flagships. Get ready for #FasterSharperBolder.
2K RT in 30mins - to win one SD 855+, 90hz display flagship
5K RT in a day & I will giveaway one more— Madhav '5'Quad (@MadhavSheth1) 9 October 2019
हाल ही में Realme X2 Pro का आधिकारिक रेंडर सामने आया है जिसमें इसके डिजाइन व फीचर्स की जानकारी दी गई है। यह फोन वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ लॉन्च होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही सबसे खास बात है कि फोन में दिया गया इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर केवल 0.23 सेकेंड में स्क्रीन को अनलॉक कर सकता है।
वहीं कंपनी ने पिछले दिनों एक टीजर के जरिए जानकारी दी थी कि इस फोन में dual stereo स्पीकर्स और Dolby Atmos audio जैसे फीचर्स उपलब्ध होंगे। अब तक सामने आई अन्य लीक्स के अनुसार Realme X2 Pro में 1080x2400 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Snapdragon 855+ चिपसेट पर पेश किया जाएगा और इसमें पावर बैकअप के लिए 3,9000एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी। जो कि 50W SuperVOOC Flash Charge तकनीक को सपोर्ट करती है।