Move to Jagran APP

अर्फोडेबल प्राइस वाला Realme Smart TV आज सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और फीचर्स

Realme Smart TV भारतीय बाजार में दो अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है और यूजर्स दोपहर 12 शुरू होने वाली फ्लैश सेल में इसे खरीद सकते हैं

By Renu YadavEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:54 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 10:54 AM (IST)
अर्फोडेबल प्राइस वाला Realme Smart TV आज सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और फीचर्स
अर्फोडेबल प्राइस वाला Realme Smart TV आज सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज भारतीय बाजार में Realme के कई स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं और इनमें Realme X3, Realme X3 SuperZoom और Realme Narzo 10 हैं। इतना ही नहीं अगर आप कंपनी के स्मार्ट टीवी की सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि Realme Smart TV को भी आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट realme.com के साथ ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart से भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं Realme Smart TV की कीमत से लेकर फीचर तक सब-कुछ।

loksabha election banner

Realme Smart TV की कीमत और उपलब्धता

Realme Smart TV को भारत में वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 32 इंच मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है और यह कंपनी का अर्फोडेबल प्राइस वाला मॉडल है। वहीं अगर आप 43 इंच वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए 21,999 रुपये खर्च करने होंगे। यह टीवी फ्लैश सेल के लिए जरिए उपलब्ध है जो कि आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। (इसे भी पढ़ें: Realme X3, Realme X3 SuperZoom और Narzo 10 की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू)

Realme Smart TV के स्पेसिफिकेशन्स

Realme Smart TV के 32 इंच मॉडल का स्क्रीन रेजोल्यूशन 768x1,366 पिक्सल है, जबकि 42 इंच मॉडल 1,080x1,920 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आता है। दोनों मॉडल्स में साइज को छोड़कर बाकी सभी फीचर्स एक समान हैं। Realme Smart TV को Android TV 9 Pie ओएस पर पेश किया गया है और यूजर्स इसमें Google Play store को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी MediaTek MSD6683 प्रोसेसर पर काम करता है।  

इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसके अलावा यह टीवी HDR10, Dolby Audio और Bluetooth v5.0 सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट के साथ ही AV, LAN और ANT पोर्ट भी दिए गए हैं। इसके अलावा ​टीवी में 24W साउंड आउटपुट के साथ चार स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.