विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme का ये नया फोन जल्द देने वाला है दस्तक, लॉन्च से पहले यहां जानें कितनी होगी कीमत

Published: Thu, 28 Nov 2024 11:35 AM (GMT+05:30)

Realme Neo 7 को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले फिलहाल फोन की कीमत बैटरी और बिल्ड ...और पढ़ें

Realme Neo 7 को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा।
Realme Neo 7 को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme Neo 7 को चीन में दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च के लिए निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। फिलहाल लॉन्च से पहले कंपनी ने प्राइस, बिल्ड और बैटरी की डिटेल जरूर बताई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये फोन MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर और 7,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। उम्मीद है कि इस फोन को Realme GT Neo 6 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी के एक वीबो पर पोस्ट के मुताबिक Realme Neo 7 की कीमत चीन में CNY 2,499 (लगभग 29,100 रुपये) से शुरू होगी। जारी टीजर के मुताबिक इस हैंडसेट का AnTuTu स्कोर 2 मिलियन पॉइंट्स से भी ज्यादा है। इस पोस्ट में आगे बताया गया है कि फोन में 6,500mAh से भी बड़ी बैटरी दी जाएगी और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसकी रेटिंग IP68 से ज्यादा होगी।

रियलमी ने आधिकारिक रियलमी चाइना ई-स्टोर और अन्य ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए नियो 7 के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। लॉन्च से पहले आने वाले हफ्तो में फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Realme Neo 7 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

इससे पहले लीक में दावा किया गया था कि Realme Neo 7 का AnTuTu स्कोर 2.4 मिलियन से ज्यादा है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है।

इससे पहले, चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग से पता चला था कि Realme Neo 7 संभवतः 80W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा। ये भी मालूम हुआ था कि हैंडसेट में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है।

मौजूदा Realme GT Neo 6 में Snapdragon 8s Gen 3 SoC, 120W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी और 6.78-इंच 1.5K 8T LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है।  इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,000 nits की पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 450ppi पिक्सल डेनसिटी भी मिलती है। फोन में 10014mm स्क्वायर VC कूलिंग एरिया के साथ डुअल थ्री-डायमेंशनल कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। ये फोन 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है।चीन में इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 22,000 रुपये) से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: OnePlus के ये दो नए फोन जल्द होने वाले हैं लॉन्च, Pro वेरिएंट में मिलेगा पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर