Realme Fitness Band भारत में 5 मार्च को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म
Realme X50 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने Realme Fitness Band की लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है (फोटो साभार Realme Twitter)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारत में पहला 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। जो कि आज शाम यानि 24 फरवरी को शाम 6 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपने अपकमिंग डिवाइस Realme Fitness Band की लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है। ये डिवाइस भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
अभी तक इसके बारे में कई लीक्स व टीजर सामने आ चुके हैं। खास बात है कि Realme Fitness Band के जरिए कंपनी ने वियरेबल मार्केट में कदम रखने की तैयारी कर ली है। ये फिटनेस बैंड बाजार में मौजूद Mi Band 4 और Honor Band 5 को टक्कर दे सकती है।
There’s 1 more surprise, can you guess what it is?
Stay tuned for the big reveal on 5th March. pic.twitter.com/5nOWWQenC9— realme (@realmemobiles) February 24, 2020
Realme X50 Pro 5G के लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ माधव सेठ के हाथ में Realme Fitness Band को स्पॉट किया गया। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब माधव सेठ के हाथ में यह बैंड नजर आया। इससे पहले भी कई बार उनके हाथ में येलो कलर यह बैंड देखा गया है। वहीं अब कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Realme Fitness Band भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगा।
हालांकि कंपनी ने अभी तक Realme Fitness Band के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सामने आए टीजर से ये स्पष्ट है कि ये डिवाइस येलो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने Realme X50 Pro 5G के लॉन्च इवेंट में घोषणा की है कि फिटनेस बैंड को भारत में 'Realme Sayhat' नाम से लॉन्च किया किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक बॉडी के साथ एमोलेड मोनोक्रोम स्क्रीन दी जाएगी। लीक्स के अनुसार इसमें 0.78 इंच को OLED पैनल दिया जा सकता है। साथ ही फिटनेस ट्रैकिंग ऐप्स की भी सुविधा होगी। खास फीचर के तौर पर इस डिवाइस में स्लीपिंग पैटर्न उपलब्ध होगा।