Realme 5 की पहली सेल में 30 मिनट में बिकीं 1,20,000 यूनिट्स, आज 8PM बजे फिर सेल होगी शुरू
Realme 5 की पहली सेल में ही 1 लाख 20 हजार यूनिट्स की बिक्री हो गई है। अगर आपने यह सेल मिस कर दी है तो जानें Realme 5 की अगली सेल की डिटेल्स
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme 5 आज भारत में 12PM बजे Flipkart पर पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। कंपनी ने यह रिवील किया है की फोन की पहली फ्लैश सेल ही 30 मिनट में खत्म हो गई। इसका बाद कंपनी ने बताया की इस सेल में Realme 5 की 1 लाख 20 हजार यूनिट्स की बिक्री हो गई है। अगर आपने यह सेल मिस कर दी है, तो जानें Realme 5 की अगली सेल की डिटेल्स:
Realme 5 सेल डिटेल्स: अगर पहली सेल में आप फोन नहीं खरीद पाए, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। Realme 5 की अगली सेल आज ही 8PM बजे एक बार फिर होगी। फोन एक बार फिर शाम 8PM बजे Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। ध्यान दें, Realme 5 को ऑफलाइन स्टोर्स द्वारा भी खरीदा जा सकेगा।
Realme 5 को अगर अब आज शाम 8PM बजे की सेल में खरीदने की प्लानिंग में हैं, तो बता दें, आप फोन का तीन वेरिएंट में से चुनाव कर सकते हैं। इसका बेस मॉडल 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ Rs 9999 में आता है। इसका मिड मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 10999 में आता है। इसका टॉप मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल Rs 11999 में आता है। इसके कलर में क्रिस्टल ब्लू और पर्पल विकल्प मौजूद हैं। Realme 5 सेल ऑफर्स में Reliance Jio के Rs 7000 के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसी के साथ MobikWik के साथ 10 प्रतिशत तक का SuperCash मिल रहा है। इसके अलावा, Paytm UPI का इस्तेमाल करने पर Rs 2000 का कैशबैक दिया जा रहा है।
Realme 5 स्पेसिफिकेशन्स: कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ दिया है। फोन में परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ कलरओएस 6.0 मौजूद है। हैंडसेट एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। ऑप्टिक्स के मामले में, फोन के रियर में क्वैड कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 12MP, 8MP, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। सेल्फीज के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है। पॉवर बैकअप के लिए Realme 5 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।