Realme 5 और Realme 5 Pro को सितम्बर में खरीद पाएंगे ऑफलाइन स्टोर्स से, माधव सेठ ने किया कन्फर्म
Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन्स सितम्बर के मध्य में ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। Realme के सीईओ माधव सेठ ने इस जानकारी को ,AskMadhav YouTube वीडियो में
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन्स सितम्बर के मध्य में ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। Realme के सीईओ माधव सेठ ने इस जानकारी को #AskMadhav YouTube वीडियो में कन्फर्म किया है। Realme ने पिछले हफ्ते अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 5 और Realme 5 Pro लॉन्च किए हैं। अभी तक Realme 5 ही सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इस फोन की सेल आज Flipkart पर 12PM होगी। वहीं, Realme 5 Pro की पहली सेल 4 सितम्बर को 12PM होगी। फिलहाल, दोनों स्मार्टफोन Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
#AskMadhav YouTube वीडियो में माधव ने कन्फर्म किया है की दोनों डिवाइसेज को बूटलोडर अनलॉकिंग विकल्प मिलेगा। यह अपडेट यूजर्स को एक महीने के अंदर मिल जाएगा। अक्टूबर में कंपनी Realme 5 और Realme 5 Pro के लिए OTA अपडेट भी लेकर आएगी । इसमें स्क्रीन ऑन टाइम विकल्प भी मौजद होगा। यह फीचर पुराने Realme फोन्स में भी आने वाले महीनों में उपलब्ध करवाया जाएगा। Realme ने Realme 5 और Realme 5 Pro के लिए Cam2API इनेबल कर दिया है।
Realme 5, Realme 5 Pro: भारत में कीमत
Realme 5 भारत में तीन वेरिएंट में आता है। पहला वेरिएंट- 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ Rs 9999 में उपलब्ध है। मिड वेरिएंट- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 10999 में आता है और इसका टॉप-एन्ड वेरिएंट 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ Rs 11999 में आता है। Realme 5 Pro भी तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 13999 में आता है। इसका मिड वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 14999 में उपलब्ध है और इसका टॉप-एन्ड वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Rs 16999 में आता है।