Move to Jagran APP

Realme 2 Pro यूजर्स को मिला नया अपडेट, अब कर पाएंगे Airtel-Jio VoWiFi कॉलिंग

Realme community पर मौजूद एक यूजर इस अपडेट की जानकारी दी है जिसमें Realme 2 Pro यूजर्स को Airtel-Jio VoWiFi कॉलिंग अपडेट दिया जाएगा। फोटो साभार Realme

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 04:06 PM (IST)
Realme 2 Pro यूजर्स को मिला नया अपडेट, अब कर पाएंगे Airtel-Jio VoWiFi कॉलिंग
Realme 2 Pro यूजर्स को मिला नया अपडेट, अब कर पाएंगे Airtel-Jio VoWiFi कॉलिंग

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme 2 Pro स्मार्टफोन को वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच अपडेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बात की जानकारी Realme community पर मौजूद एक यूजर ने दी है। यह अपडेट RMX1801EX_11_C.27 है। इसमें Realme 2 Pro यूजर्स को एयरटेल और जियो पर वाई-फाई कॉलिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले यह अपडेट Realme 3 Pro यूजर्स को दिया गया था। ऐसे में अगर आपके पास यह अपडेट आ गया है तो आप अब से अपने स्मार्टफोन में वाई-फाई कॉलिंग का लाभ उठा पाएंगे।

loksabha election banner

Realme 2 Pro को मिला नया अपडेट: Realme community पर पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट से यह पता चला है कि इस सिक्योरिटी पैच का साइच 660MB है। इसमें यूजर्स को VoWifi की सुविधा दी जाएगी। इसका सीधा मतलब यूजर्स वाई-फाई के जरिए कॉलिंग कर पाएंगे। साथ ही स्क्रीन के दोनों तरफ से स्वाइप जेस्चर भी मिलेगा। हालांकि, यह फोन फिलहाल एंड्रॉइड 9 पाई पर ही काम करता है। इस फोन को कंपनी के आधिकारिक रोडमैप के अनुसार इस वर्ष जून में एंड्रॉइड 10 का अपडेट दिया जाएगा।

फोटो साभार: Realme community

इस तरह करें अपडेट इंस्टॉल: इस अपडेट को चेक करने के लिए यूजर्स को फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद Software Updates पर जाकर यह चेक करना होगा कि क्या उन्हें लेटेस्ट RMX1801EX_11_C.27 फर्मवेयर अपडेट मिला है या नहीं। कंपनी धीरे-धीरे इस अपडेट को रोलआउट करेगी। ऐसे में यूजर्स के पास यह अपडेट फेजेज में पहुंचेगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। कंपनी की वेबसाइट पर भी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कंपनी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Realme X2 Pro यूजर्स को एंड्रॉइड 10 का बीटा वर्जन 18 दिसंबर से मिलना शुरू हो चुका है। वहीं, इसका स्टेबल वर्जन वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही यानी जून में रोलआउट किया जाएगा। यहां देखें रोडमैप 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.