Harry Potter Edition वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 7000 mAh बैटरी और Hogwarts थीम वाला खास गिफ्ट बॉक्स
Realme 16 Pro Harry Potter Edition कल 21 सितंबर को भारत में लॉन्च होने वाला है। इसमें हॉगवर्ट्स-प्रेरित डिज़ाइन, 7000mAh बैटरी और एक विशेष लिमिटेड-एडिशन गिफ्ट बॉक्स मिलेगा।

Harry Potter Edition वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 7000 mAh बैटरी और Hogwarts थीम वाला खास गिफ्ट बॉक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme भारत में कल यानी 21 सितंबर को अपना नया Realme 16 Pro Harry Potter Edition फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने डिवाइस के Hogwarts-इंस्पायर्ड डिजाइन और इसके साथ मिलने वाले लिमिटेड-एडिशन गिफ्टिंग बॉक्स की डिटेल्स पहले ही शेयर कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ये स्पेशल एडिशन Warner Bros के साथ मिलकर बनाया गया है और पिछले साल के Realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद कंपनी का एक और फ्रेंचाइजी-बेस्ड स्मार्टफोन है।
Hogwarts थीम में दिखाई देगा फोन
इस नए वाले Realme 16 Pro Harry Potter Edition फोन में ब्राउन रियर पैनल देखने को मिलेगा, जिस पर लेदर जैसा टेक्सचर और Argyle पैटर्न मिलेगा। ये पैटर्न Wizard’s Chess सीन जैसा लगेगा। फोन के बीच में Hogwarts Crest देखने को मिलेगा, जबकि कैमरा मॉड्यूल को Harry Potter के उल्लू Hedwig की आंखों जैसा डिजाइन किया गया है।
इतना ही नहीं इस फोन के मेटल मिड-फ्रेम पर 'Welcome to Hogwarts' लेजर-एंग्रेव्ड स्लोगन लिखा गया है, जिससे इस फोन का पूरा लुक Harry Potter थीम पर बेस्ड नजर आ रहा है।
5 हजार यूनिट का खास गिफ्ट बॉक्स
इसके अलावा इस स्पेशल एडिशन के साथ Hogwarts थीम वाला एक लिमिटेड गिफ्टिंग बॉक्स भी आएगा। वर्ल्ड में इसकी सिर्फ 5 हजार यूनिट उपलब्ध होंगी। ये बॉक्स Harry Potter के ट्रंक की 1:1 रेप्लिका के तौर पर तैयार किया गया है।
इस बॉक्स के अंदर कई कलेक्टिबल्स मिलेंगे, जिनमें Hogwarts Acceptance लेटर, ट्रैन टिकट, Hogwarts Crest Bookmarks, Character Postcards,Hogwarts Logo वाला Phone केस, Phone Pin शामिल हैं।
Realme 16 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस नए Harry Potter Edition में रेगुलर Realme 16 Pro जैसे फीचर्स मिलेंगे। डिवाइस में 6.78 इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलेगी।
फोन में 80W फास्ट चार्जिंग, 200MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Harry Potter Edition में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी।
यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाला 5G वो भी सिर्फ ₹18,049 में, 6.8 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी
