विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, चेक करें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:00 PM (IST)

रियलमी ने 16 प्रो 5जी हैरी पॉटर एडिशन स्मार्टफोन ₹62,999 की कीमत पर लॉन्च किया है। हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रियलमी 16 प्रो 5जी हैरी पॉटर एडिशन ₹62,999 में उपलब्ध।

  2. हॉगवर्ट्स थीम वाली कलेक्टेबल पैकेजिंग और विशेष डिजाइन शामिल।

  3. 200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 7300 Max 5G चिपसेट।

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition कीमत

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition स्मार्टफोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 62,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। रियलमी का यह फोन फ्लिपकार् और अलग-अलग रिटेल स्टोर पर मैजिक ब्राउन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

यह फोन कलेक्टेबल पैकेजिंग के साथ आएगा, जिसमें हॉग्वॉर्थ थीम लिमिटेड एडिशन गिफ्टिंग बॉक्स दिया गया है। इसमें हॉगवर्ट्स का एक्सेप्टेंस लेटर, ट्रेन टिकट, हॉगवर्ट्स के चिन्ह वाले बुकमार्क, कैरेक्टर्स पोस्टकार्ड, हॉगवर्ट्स लोगो वाला फोन केस और एक फोन पिन शामिल हैं।

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition स्पेसिफिकेशन्स

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition स्मार्टफोन को ब्राउन लेदर फिनिश के साथ पेश किया गया है, जिसमें अर्गाइल-टेक्चर रियर पैनल दिया गया है। फोन के रियर पैनल में Hogwarts के लोगों के साथ Harry Potter लिखा हुआ है। इस फोन के कैमरा का डिजाइन Hedwig से प्रेरित है। इसके साथ ही यूजर्स को फोन के आईकन में भी 3डी हैरीपॉर्टर के चिन्हों की झलक दिखाई देगी। इसमें Hogwarts-थीम के वालपेपर भी मिलते हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज भी कर सकते हैं। Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition के सभी स्पेसिफिकेशन्स ऑरिजनल वेरिएंट जैसे ही हैं।

Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.78-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272x2,772 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स और रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट और Arm Mali G615 GPU दिया गया है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आता।
कैमरे की बात करें तो Realme 16 Pro में 200-मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का (f/2.2) अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Realme में 7,000mAh Titan बैटरी दी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टविटी के साथ 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4,और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।