विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा iPhone लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:34 PM (IST)

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का आयोजन करेंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने एलान किया है कि वे आईफोन का लंगर लगाएंगे। राकेश सोशल मीडिया में राजा डी किंग के नाम से फेमस है। उन्होंने बताया है कि वे 22 सितंबर को आईफोन बांटेंगे। इससे पहले वे पेट्रोल लंगर के नाम पर भारी भीड़ जुटा चुके हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने जानकारी दी है कि आईफोन का यह लंगर चंडीगढ़ में जनता और मीडिया के सामने लाइव होगा। इसमें चंडीगढ़ और मोहाली के लोग ही हिस्सा ले पाएंगे। इस लंगर में 1000 लोगों को शामिल किया जाएगा और भाग्यशाली विजेताओं के नाम सभी के सामने निकाले जाएंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, राजा डी किंग पहले आईफोन 16 और आईफोन 17 मॉडल देने की प्लानिंग कर रहे थे। उनका कहना था कि विजेता माता रानी से शिकायत कर सकते थे कि उन्हें आईफोन 16 क्यों मिला। ऐसे में अब वे उपलब्धता के आधार पर भाग्यशाली विजेताओं को आईफोन 17 मॉडल ऑफर किया जाएगा।

किन्हें मिलेगा आईफोन

पीटीआई से बात करते हुए राजा डी किंग ने बताया कि जो भी लोग आईफोन जितना चाहते हैं, उन्हें आईफोन मिलने तक हर दिन 'जय माता दी' लिखना होगा। अगर कोई किसी एक दिन ऐसा कर भूल जाता है, तो अगले दिन दो बार लिखकर इसकी भरपाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों की एक्टिविटी पर नजर रखी जाएगी और जो लोग जय माता दी नहीं लिखेंगे, वे आईफोन प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे।

उन्होंने आगे बताया कि शुरुआत में चंडीगढ़ में 100 आईफोन और मोहाली में 200 आईफोन वितरित किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि पहले चरण में वे 22 सितंबर को 10 आईफोन वितरित करेंगे। यह लंगर पंजाब के दस शहरों में आयोजित किया जाएगा। अगले शहर का एलान 5 अक्तूबर को किा जाएंगे। इसके साथ ही आईफोन जीतने के लिए निर्धारित शर्त को पूरा करने के लिए 12 से 13 दिन का समय मिलेगा।

राकेश त्रेहान इससे पहले चंड़ीगढ़ में पेट्रोल लंगर का आयोजन कर चुके हैं। इस दौरान फ्री पेट्रोल के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। हालांकि, तेज बारिश के चलते यह प्रोग्राम पूरा नहीं हो पाया था। अब उन्होंने आईफोन लंगर लगाने का फैसला किया है। राकेश का कहना है कि उन्हें गिफ्ट देने का शौक है और वे जिनसे भी मिलते हैं उन्हें उपहार जरूर देते हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि वे अपनी 90 प्रतिशत संपत्ति दान करने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल शुरू, चेक करें बैंक ऑफर, कैश डिस्काउंट और सभी EMI ऑप्शन