PUBG Mobile यूजर्स के लिए खुशी की खबर, आज से खेल सकेंगे गेम
PUBG Mobile प्लेयर्स के लिए खुशी की खबर है। इसके सर्वर को अब अप कर लिया गया है और यूजर्स इसे खेल सकेंगे।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile भारत में सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम में से एक है। ये Google Play Store और Apple iOS Store दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में से एक है। PUBG Mobile खेलने वाले प्लेयर्स के लिए खुशी की खबर है। पिछले 24 घंटों से दुनियाभर के कई प्लेयर्स ये गेम नहीं खेल पा रहे थे। इसकी वजह PUBG Mobile का सर्वर 4 अप्रैल रात 12 बजे से लेकर 5 अप्रैल रात 12 बजे तक के लिए मेन्टेनेंस के लिए शट डाउन किया गया था। जिसकी वजह से प्लेयर्स इस गेम को इस दौरान नहीं खेल पा रहे थे।
Tencent Games ने अपने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि इस गेम को चीन, हांगकांग, मकाउ और ताइवान में भी शट डाउन किया गया था, जहां इसे PUBG की जगह Game of Peace के नाम से रीब्रांड किया गया है। अपने Weibo पोस्ट में कंपनी ने कहा कि हम इस गेम के सर्वर को एक दिन के लिए सस्पेंड कर रहे हैं। गेम सर्वर को उन मेडिकल वर्कर्स एवं अन्य लोगों के लिए शट डाउन किया जा रहा है जो इस समय दुनियाभर में इस खतरनाक महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए मदद कर रहे हैं।
हालांकि, सर्वर के एक दिन के लिए शट डाउन होने की वजह से लाखों यूजर्स एक दिन के लिए गेम नहीं खेल पाए। एक बार सर्वर के अप हो जाने के बाद अब यूजर्स इस गेम को दुनियाभर में खेल सकेंगे। भारतीय यूजर्स के लिए भी सर्वर अप हो गया है। इस 24 घंटे के शट डाउन होने की वजह से प्लेयर्स की रैंकिंग और स्कोर में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आएगा। सर्वर अप होने के बाद प्लेयर्स के स्टेट्स वही रहेंगे जो पहले थे। PUBG Mobile के पिछले दिनों आए लेटेस्ट अपडेट 6.3 के बाद गेम के लोकप्रिय Team Deathmatch Mode में बदलाव किया गया था।