भारत में PUBG बैन होते ही Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, जिन्हें पढ़कर नहीं होगी हंसी कंट्रोल
भारत में हाल ही में बैन किए गए 118 ऐप्स में PUBG भी शामिल है जिसके बैन होने पर यूजर्स ने Twitter पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करनी शुरू कर दी हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। सरकार ने लोकप्रिय गेमिंग ऐप PUBG समेत कुल 118 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया है। जिसके बाद भारत में PUBG के फैन और प्लेयर्स काफी परेशान हो गए हैं। भारत में बच्चों व युवाओं के बीच PUBG का काफी क्रेज है। ऐसे में PUBG के बैन होते ही सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर लोगों ने अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। PUBG होने के बाद Twitter पर #Pubg ट्रेंड कर रहा है और लोग PUBG से जुड़े मीम्स और जोक्स को शेयर कर रहे हैं। Twitter पर कई यूजर्स ने यह भी शेयर किया है कि PUBG बैन होने के बाद भी गूगल प्ले स्टोर पर शो रहा है।
PUBG पर बने मीम्स
PUBG बैन होने के बाद Twitter व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़े मीम्स की बाढ़ आ गई है और यूजर्स ऐसे-ऐसे कमेंट कर रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। एक यूजर्स ने तो PUBG के बैन होने पर दुख जताते हुए लिखा है 'जिंदगी बर्बाद हो गई'। वहीं एक यूजर्स ने पोस्ट किया है कि 'मैं PUBG नहीं खेलता, लेकिन इसके बैन होने से काफी खुश हूं क्योंकि यह समय की बर्बादी है।' आइए जानते हैं PUBG पर बने मीम्स के बारे में।
The guy who recently bought #PUBG royale pass: pic.twitter.com/Nd8u4CPGgb— Kinda Joey (@Sahilarioussss) September 2, 2020
#PUBG banned in India, Meanwhile Indian Parents be Like pic.twitter.com/umvmLUPn2Z— Dr. Vedika (@vishkanyaaaa) September 2, 2020
GOV. ban PUBG and 180 application
.
*le pubg player purchased Royal pass pic.twitter.com/98pkBkaQtQ— omiiiii (@thoda_mntl) September 3, 2020
I am still getting in play store pic.twitter.com/IRgAPY85BP— Mohd san (@sany_m20) September 2, 2020
PUBG retired before Dhoni could retire from PUBG. 😭— Manya (@CSKian716) September 2, 2020
लोगों ने मीम्स बनाने में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी नहीं बख्शा। क्योंकि पिछले दिनों ही धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जमकर PUBG खेला था और अब PUBG बैन होने के बाद लोगों ने इस पर भी खूब चुटकी ली।
PUBG retired before Dhoni could retire from PUBG. 😭— Manya (@CSKian716) September 2, 2020
PUBG को बैन करने का कारण
बता दें कि भारत में PUBG समेत 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 'भारत की संप्रभुता, अखंडता एवं निजी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन ऐप्स पर बैन लगाया गया है। मंत्रालय के अनुसार, इस कदम से करोड़ों भारतीय मोबाइल उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा होगी।