विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की प्री-बुकिंग शुरू, यहां जानें डिटेल

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2022 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 05:47 PM (IST)

सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किए गए थे। इन फोन्स के लिए प्री-बुकिंग भारत में शुरू ...और पढ़ें

Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की प्री-बुकिंग शुरू
Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की प्री-बुकिंग शुरू

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सैमसंग के लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन, गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 आज से भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। जो कंज्यूमर्स नए सैमसंग फोल्डेबल फोन की प्री-बुकिंग करते हैं, उनको कई ऑफर्स दिए गए हैं। बता दें कि प्री-बुकिंग के साथ सैमसंग ने भारतीय बाजार के लिए गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 की कीमतों की भी घोषणा की है।

सैमसंग Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की कीमत

Galaxy Z Fold 4 के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है। इसके अलावा 12GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,84,999 रुपये है। यह फोन ग्रेग्रीन, बेज और फैंटम ब्लैक कलर्स में आता है।

वहीं दूसरी ओर, Galaxy Z Flip 4 के 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 89,999 रुपये और 8GB रैम, 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 94,999 रुपये है। वहीं फोन के बेस्पोक वर्जन ग्लास कलर और फ्रेम ऑप्शंस के साथ आता है, जो सैमसंग लाइव और सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर 97,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy Z Fold 4 के स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन में Z फोल्ड 4 अपने पुराने-जेन गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 जैसा दिखता है। यह फोल्डेबल फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले (2316 x 904 पिक्सेल) है। फोन के अनफोल्डेड फॉर्म में यूजर्स को 2176x1812 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 7.6 इंच का डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलता है।

गैलेक्सी Z फोल्ड 4 के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 30X डिजिटल जूम के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,440mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy Flip 4 के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Flip 4 में काफी छोटी बॉडी है और बाहर की तरफ नोटिफिकेशन के लिए 1.9-इंच की स्क्रीन है। सैमसंग ने इस बार इसमें सपोर्ट पोर्ट्रेट मोड भी जोड़ा है। अपने अनफोल्डेड रूप में, यह 1Hz से 120Hz के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले देता है।