पीएम मोदी का Twitter अकाउंट हुआ हैक, इन टिप्स को फॉलो करके अपने Twitter अकाउंट को बनाएं सिक्योर
अगर Twitter यूजर्स कुछ खास बातों का ख्याल रखते हैं तो शायद वो अपने ट्विटर अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स
By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 11:03 AM (IST)
नई दिल्ली, टेक डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Twitter हैंडल को गुरुवार की सुबह हैक कर लिया गया है। देश के प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद आम लोगों में अपने ट्विटर अकाउंट के हैक होने का डर बढ़ गया है। लेकिन अगर Twitter यूजर्स कुछ खास बातों का ख्याल रखते हैं, तो शायद वो अपने ट्विटर अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स
क्या करें और क्या न करें
- Twitter यूजर को एक 10 कैरेक्टर्स का मजूबत पासवर्ड बनाना चाहिए।
- पासवर्ड सेट करते समय की-बोर्ड के अपरकेस, लोअरकेस, नंबर और सिंबल का इस्तेमाल करना चाहिए।
- यूजर्स को हर सोशल मीडिया अकाउंड के लिए अलग पासवर्ड बनाना चाहिए।
- पासवर्ड क्रिएट करते वक्त पर्सनल इंफॉर्मेशन जैसे फोन नंबर, बर्थडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- यूजर को पासवर्ड बनाते वक्त डिक्शनरी वर्ड जैसे iLoveYou का यूज नहीं करना चाहिए।
- पासवर्ड बनाते वक्त सीक्वेंस नंबर जैसे abcd1234 का इस्तेमाल न करें।
अपनाएं ये बेस्ट प्रैक्टिस
- टू स्टेप वेरिफिकेशन आपके ट्विटर अकाउंट को एक्सट्रा सिक्योरिटी लेयर उपलब्ध कराती है। साथ ही अगर कोई अनजान व्यक्ति आपका अकाउंट हैक करने की कोशिश करता है, तो Twitter आपको सूचित करेगा। टू-स्टेप वेरिफिकेशन के लिए Twitter के more ऑप्शन में जाएं, वहां से setting एंड प्राइवेसी ऑप्शन में जाकर टू-स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल्ड कर दें।
- लॉग-इन वेरिफिकेशन के साथ वन टाइम पासवर्ड का यूज करते सिक्योरिटी लेयर को बढ़ा सकते हैं और इस तरह अकाउंट को ज्यादा सिक्योर रख सकते हैं। लॉन-इन वेरिफिकेशन से जिस व्यक्ति के पास आपके पासवर्ड और मोबाइल नंबर होगा. वही आपके अकाउंट को एक्सेस कर पाएगा।
- हमेशा अपने ब्राउजर को अपडेट करके करेंट वर्जन वाले ब्राउजर का इस्तेमाल करें। इससे आपके अकाउंट को हैंकिं से सिक्योर रखने में मदद मिलेगी।
- पासवर्ड रीसेट के लिए ई-मेल और फोन नंबर जरूर ऐड करें। साथ ही Twitter पर संदिग्ध लिंक को क्लिक करने से बचें।
- किसी थर्ड पार्टी को यूजरनेम और पासवर्ड न दें, जो फॉलोअर बढ़ाने और पैसे बनाने का ऑफर देते हैं।
- हमेशा चेक करें कि आपका कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और ब्राउजर अपडेट है। साथ ही फोन और लैपटॉप में एंटी वायरस का इस्तेमाल करें।
- Twitter लॉग-इन करते वक्त URL को एक बार क्रॉस चेक जरूर कर लें। हमेशा Twitter.com या फिर Twitter.com/login पर लॉग-इन करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें