विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैवी ट्रांजेक्शन के लिए पेटीएम ने जोड़ा माय पेमेंट्स फीचर, इस तरह करें इस्तेमाल

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 16 May 2018 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 17 May 2018 10:35 AM (IST)

पेटीएम ने बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए एप में नया फीचर जोड़ा है।

हैवी ट्रांजेक्शन के लिए पेटीएम ने जोड़ा माय पेमेंट्स फीचर, इस तरह करें इस्तेमाल
हैवी ट्रांजेक्शन के लिए पेटीएम ने जोड़ा माय पेमेंट्स फीचर, इस तरह करें इस्तेमाल

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। डिजिटल प्लेटफार्म पर पेमेंट बैंक सुविधा प्रदाता कंपनी पेटीएम ने अपने बैंकिग सेवाओं को बढ़ाने के लिए अगले 3 साल में 5 हजार करोड़ निवेश करेगी। कंपनी बैंक ट्रांसफर और अन्य सुविधाओं में इजाफा करने पर जोर दे रही है। कंपनी ने अपने पेमेंट्स बैंक में एक नया फीचर माय पेमेंट्स जोड़ा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स हैवी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। दरअसल इस फीचर के जरिए ग्राहक पेटीएम वॉलेट में पैसे डाले बिना ही बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। ये फीचर बिलकुल नेट बैंकिग के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर सुविधा जैसे ही काम करेगा।

ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी जानकारी

कंपनी ने इस फीचर के बारे में जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। कंपनी ने यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया है। इस ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि माय पेमेंट्स के जरिए ग्राहक बिना पेटीएम वॉलेट में पैसा डाले ही बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस फीचर के आने से पहले पेटीएम के जरिए बैंक में पैसा ट्रांसफर करने के लिए लंबा प्रोसेस फॉलो करना पड़ता था।

पहले पेटीएम के जरिए बैंक में पैसा ट्रांसफर करने के लिए ग्राहकों को अपने पेटीएम वॉलेट में पैसा डालना पड़ता था। इसके बाद बैंक में पैसा ट्रांसफर करने के लिए बैंक की डिटेल्स डालनी पड़ती थी। अगर ग्राहक के पेटीएम वॉलेट में KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी होती थी तो ही वह बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर पाते थे। पहले पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए ग्राहकों को 3 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था।

शेड्यूल कर सकेंगे पेमेंट

इस ब्लॉग पोस्ट में माय पेमेंट्स के जरिए पैसा ट्रांसफर करने की अधिकतम सीमा और शुल्क के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं ग्राहक अगर चाहे तो पेमेंट ट्रांसफर को शेड्यूल भी कर पाएंगे। शेड्यूल करने के बाद अपने आप दर्ज तारीख में ऑटोमैटिक पेमेंट ट्रांसफर हो जाएगा।

इस तरह उठा सकेंगे इस फीचर का फायदा

स्टेप 1: सबसे पहले पेटीएम ऐप ओपन करें और माय पेमेंट्स पर टैप करें।

स्टेप 2: अब यहां ऐड न्यू ऑप्शन को सेलेक्ट करें और पेमेंट सेटअप के लिए कैटेगिरी चुनें।

स्टेप 3: अब जिस बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो डिटेल फिल कर दें।

स्टेप 4: बैंक अकाउंट से पेमेंट करना चाहते हैं या पेटीएम अकाउंट से वो ऑप्शन चुन लें।

स्टेप 5: अब पेमेंट ऑप्शन पर टैप करें और आपका पेमेंट हो जाएगा।