Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने चीनी ऐप TikTok को किया बैन, ये रही वजह

पाकिस्तान से पहले इस साल 18 सितंबर को अमेरिका ने चीनी सोशल मीडिया ऐप Tiktok और Wechat पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। वहीं इससे पहले भारत सरकार ने 29 जुलाई को चीन के कुल 59 ऐप पर रोक लगा दी थी।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 07:11 AM (IST)
पाकिस्तान ने चीनी ऐप TikTok को किया बैन, ये रही वजह
यह Tiktok की ऑफिशियल फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने शुक्रवार को चीनी ऐप TikTok को ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा कि Tiktok ऐप के जरिए बड़े पैमाने पर देश में अभद्रता और अश्लीलता फैलाई जा रही थी। पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा था कि Tiktok प्लेटफॉर्म के कंटेंट से ‘समाज और खासतौर पर युवाओं पर बहुत ही नकारात्मक असर’ पड़ सकता है।

loksabha election banner

जुलाई में  Tiktok को जारी हुआ था नोटिस 

पाकिस्तानी न्यूज चैनल Geo News के मुताबिक इस मामले में सरकार की तरफ से Tiktok ऐप को चेतावनी भी जारी की गई थी। लेकिन इसके बावजूद Tiktok की तरफ से सरकार की चिंताओं को नजरअंदाज किया गया और मामले में कोई उचित कदम नही उठाया गया। इसके चलते सरकार की तरफ से Tiktok ऐप को ब्लॉक कर दिया गया है। Geo News के मुताबिक Tiktok के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी की तरफ से बीते जुलाई माह में चेतावनी जारी की गई थी। 

Tiktok ने दी सफाई 

TikTok ने सफाई दी कि साल 2019 की दूसरी तिमाही में पाकिस्तानी tiktok प्लेटफॉर्म से करीब 37 लाख ऐसे वीडियो को हटाया गया है, जो नियमों का उल्लघन कर रहे थे। पाकिस्तान से पहले Tiktok ऐप को भारत में बैन कर दिया गया था। इस साल 18 सितंबर को अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप Tiktok और Wechat पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। वहीं इससे पहले भारत सरकार ने 29 जुलाई को चीन के कुल 59 ऐप पर रोक लगा दी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.