Oppo Reno 3 की कीमत और फीचर्स हुए लीक, 8GB रैम समेत ये होंगी खासियतें
चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिप्स्टर ने Oppo Reno 3 की कीमत और फीचर्स की जानकारी दी है। इन्हें देख कर कहा जा सकता है कि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo Reno 2 को मोबाइल बाजार में वर्ष 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब इसके अपग्रेडेड वेरिएंट Oppo Reno 3 की डिटेल्स लीक होने लगी हैं। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिप्स्टर ने Oppo Reno 3 की कीमत और फीचर्स की जानकारी दी है। इन्हें देख कर कहा जा सकता है कि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई खबर के मुताबिक, फोन में 6.5 इंच का पुल एचडी प्लेस डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Oppo Reno 3 की संभावित कीमत: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन यानी करीब 33,400 रुपये होने की उम्मीद है। साथ ही 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन यानी करीब 36,400 रुपये होने की उम्मीद है।
Oppo Reno 3 के संभावित फीचर्स: इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2400 है। यह फोन स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। फोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी जाने की उम्मीद है जो 30W VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 60 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा 13 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आपको बता दें कि Oppo Reno 2 को शार्क-फिन पॉप-अप मॉड्यूल के साथ पेश किया गया था। लेकिन यही मॉड्यूल Oppo Reno 3 में दिया जाएगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।