Oppo Reno 3 Pro भारत में अगले महीने देगा दस्तक, ड्यूल-सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस
Oppo Reno 3 Pro के भारतीय मॉडल में 5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। यह फोन भारतीय मार्केट में अगले महीने यानी फरवरी में दस्तक दे सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने चीनी मार्केट में पिछले साल Reno 3 Pro 5G और Reno 3 5G लॉन्च किया था। अब जल्द ही Oppo Reno 3 Pro को भारतीय मार्केट में भी पेश किया जाएगा। भारत में लॉन्च होने से पहले फोन को लेकर लीक सामने आया है। इसके मुताबिक, फोन में ड्यूल-सेल्फी कैमरा और कुछ अलग इंटरनल्स दिए जा सकते हैं। वहीं, फोन के भारतीय मॉडल में 5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। यह फोन भारतीय मार्केट में अगले महीने यानी फरवरी में दस्तक दे सकता है।
Mrwhosetheboss नाम के एक टिपस्टर ने ट्वीट कर कहा था कि Reno 3 Pro में ड्यूल-सेल्फी कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा। इमें 44 मेगापिक्लस का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इसे चीन में सिंगल सेल्फी शूटर के साथ पेश किया गया था। लेकिन भारत में इसे ड्यूल-सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। साथ ही भारतीय मॉडल में फोन को 5G सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। Reno 3 Pro के भारत में लॉन्च की जानकारी 91Mobiles द्वारा दी गई है।
Holding an unreleased smartphone right now, with world's FIRST 44MP Dual Punch-hole front camera...
Can anyone guess from which company? pic.twitter.com/A0VhiXxJog— Arun Maini (@Mrwhosetheboss) January 20, 2020
Oppo Reno 3 Pro के चीनी वेरिएंट के फीचर्स: इसे चीन में 5G सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम से लैस है। इसमें 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7.0 पर काम करता है। फोन में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन को पावर देने के लिए फोन में 4025 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Oppo Reno 3 Pro को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3999 चीनी युआन यानी करीब 40,000 रपये है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 4499 चीनी युआन यानी करीब 45,000 रुपये है।