ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले के साथ Oppo Reno 3 Pro को Amazon और Flipkart पर किया गया लिस्ट
Oppo Reno 3 Pro को Amazon और Flipkart की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इन दोनों वेबसाइट्स पर Reno 3 Pro का डेडिटकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo Reno 3 Pro को भारतीय मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी तो अभी तक नहीं मिल पाई है लेकिन फोन को Amazon और Flipkart की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इन दोनों वेबसाइट्स पर Reno 3 Pro का डेडिटकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे यह साफ हो गया है कि इस फोन को जल्द ही भारत में उतारा जाएगा। यहां से पता चला है कि यह फोन भारत में ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Oppo Reno 3 Pro को पिछले वर्ष 5G वेरिएंट के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, भारत में इसका 4G मॉडल लॉन्च किया जाएगा। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसे भारत में Expert Camera credentials के साथ पेश किया जा सकता है। भारत में इस फोन को ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च जाएगा। जबकि चीन में इसे सिंगल फ्रंट कैमरा के साथ ही पेश किया गया था।
Oppo Reno 3 Pro के भारतीय वेरिएंट में बाइनोकुलर बोकेह इफेक्ट दिया जाएगा। यह ग्रेडिएंट बैकग्राउंड देने में मदद करेगा। Oppo के भारतीय R&D Head और वाइस प्रेसिडेंट तसलीम आरिफ ने फोन को लॉन्च कहे जाने की बात कही थी। साथ ही हाईलाइट के तौर पर Expert Camera credentials दिए जाएंगे। इसके अलावा Oppo India की वेबसाइट पर फोन की टीजर इमेज और टेक्सट जारी हुआ था।
OPPO Reno 3 Pro का सेल्फी कैमरा फोन की खासियत है। इसमें 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस चीन में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही Oppo Reno 3 Pro Pantone Edition को भी चीन में लॉन्च किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर