Oppo Reno 12F का हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च, दमदार खूबियों से लैस है स्मार्टफोन
ओप्पो इस साल जून में लॉन्च किए OPPO Reno 12F 5G स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन लेकर आया है। इसे कंपनी नए यूनीक डिजाइन के साथ लेकर आई है। हैरी पॉटर एडिशन में 45W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। इसकी फोन की कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जून में ओप्पो ने चाइनीज मार्केट में OPPO Reno 12F 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कुछ महीने बाद ओप्पो इस फोन का एक स्पेशल एडिशन लेकर आया है। कंपनी ने Reno 12F के हैरी पॉटर एडिशन को लॉन्च किया है। यह नए कलर ऑप्शन और कस्टम एक्सेसरीज के साथ आया है। हालांकि इसमें खूबियां स्टैंडर्ड मॉडल वाली ही रखी गई हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
हैरी पॉटर एडिशन प्राइस
ओप्पो रेनो 12F हैरी पॉटर एडिशन की कीमत 1,599 Sol (लगभग 35,455 रुपये) है। इसकी तुलना में रेगुलर रेनो 12F काहिरा (मिस्र) में EGP 12,667 लगभग 21,664 रुपये में उपलब्ध है। दोनों में 12+256GB मेमोरी कॉन्फिगरेशन है।
क्या खास है इस एडिशन में?
एक्सेसरीज- स्पैल बुक के आकार वाले इस बॉक्स में हैरी पॉटर थीम वाले सामान जैसे कि एक कैपेसिटिव छड़ी, फोन के लिए एक सुनहरा पेंडेंट, डेथली हैलोज थीम वाला सिम इजेक्टर पिन और एक कस्टम-एडिशन चार्जर शामिल हैं।
डिजाइन
फोन में चॉकलेटी ब्राउनिश ग्रेडिएंट कलर है, जिसमें सर्कुलर कैमरा पैनल के नीचे रियर पैनल के बीच में एक बैंड है। इस कैमरा रिंग में एक गोल्डर कलर भी है जो बाकी ब्राउनिश सर्फेस से अलग कंट्रास्ट प्रदान करता है। ओरिजिनल फोन ऑलिव ग्रीन और एम्बर ऑरेंज कलर में आता है। हॉगवर्ट्स की छाप और सिग्नेचर हैरी पॉटर टाइटल कार्ड (लोगो) है। नीचे की तरफ ओप्पो का लोगो भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Elon Musk को भारी पड़ रहा ट्रंप का साथ! X को छोड़ BlueSky की तरफ शिफ्ट हो रहे यूजर्स
Harry Potter edition: स्पेसिफिकेशन
कैमरा- हैरी पॉटर एडिशन में 50MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का सेंसर है।
प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। ऑक्टाकोर चिपसेट 6nm आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है।
मेमोरी- इसमें 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसएसडी कार्ड के जरिये 2 टीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है।
डिस्प्ले- इसमें 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
बैटरी और चार्जिंग- इसमें 45W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।
इस फोन की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसे ग्लोबल और भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इसके बारे में भी ओप्पो कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- Oppo ला रहा दो तगड़े 5G स्मार्टफोन, पावरफुल चिपसेट के साथ जल्द होगी एंट्री; क्या मिलेंगी खूबियां
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।