विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Oppo का 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, मिलेगी 144Hz AMOLED डिस्प्ले भी

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:00 PM (IST)

ओप्पो भारत में 29 सितंबर को अपना नया 5G फोन Oppo K14 Plus 5G लॉन्च करने जा रहा है। इसमें ...और पढ़ें

Oppo का 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, मिलेगी 144Hz AMOLED डिस्प्ले भी

Oppo का 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, मिलेगी 144Hz AMOLED डिस्प्ले भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo इंडियन मार्केट में अपनी K-सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को Oppo K14 Plus 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज के जरिए डिवाइस की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ये नया फोन भारत में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।

कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ ही इसके कुछ प्रमुख फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। Oppo K14 Plus 5G की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए शुरू होगी। चलिए जानते हैं कि इस नए फोन में क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है...

Oppo K14 Plus 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo K14 Plus 5G में 1.5K रेजोल्यूशन की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा और यह 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, डिवाइस में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,000 वर्ग मिलीमीटर का VC कूलिंग सिस्टम मिलेगा।

दमदार प्रोसेसर प्रोसेसर भी

परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo K14 Plus 5G में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट देखने को मिलने वाला है। Oppo का दावा है कि डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। डिवाइस में ColorOS मिलेगा, जिसके साथ नए AI फीचर्स भी मिलेंगे।

Oppo K14 Plus 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Oppo K14 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने वाला है। साथ ही फोन में OIS सपोर्ट के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलेगी। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का Sony IMX480 फ्रंट कैमरा मिलेगा।

इसके अलावा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी होगी। फोन को 6-Year Smoothness Protection के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसमें Damage Proof 360 आर्मर बॉडी मिलेगी, जो फोन को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए तैयार की गई है।

IP69K रेटिंग और डुअल स्टीरियो स्पीकर

Oppo के इस नए फोन में IP69K रेटिंग भी मिलेगी, जिससे डिवाइस धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और Ultra Volume मोड भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.78-इंच की 120Hz डिस्प्ले भी