विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:00 AM (IST)

ओप्पो कल यानी 5 अक्टूबर को अपनी नई F-सीरीज भारत में लॉन्च करेगा, जिसमें OPPO F35 और F35 Pro शामिल ...और पढ़ें

10,000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा

10,000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो कल यानी 5 अक्टूबर को अपनी नई F-सीरीज को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पहले ही OPPO F35 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म कर चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अभी ये क्लियर नहीं किया है कि लॉन्च के दौरान कितने मॉडल पेश किए जाएंगे लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज में OPPO F35 और OPPO F35 Pro शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स में फोन के कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और कीमत को लेकर कई बड़े दावे किए गए हैं।

OPPO F35 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

OPPO F35 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 80W फास्ट चार्जिंग, 6.78-इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। प्रोसेसर को लेकर Snapdragon 4 Gen 5 या MediaTek Dimensity 7360 Max मिलने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो F35 Pro में 8,000mAh या 10,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

साथ ही सीरीज में IP66, IP68 या IP69K रेटिंग मिल सकती है। ये दोनों नए डिवाइस ColorOS 17 और AI Popout जैसे फीचर्स से लैस हो सकते हैं। हालांकि OPPO F35 सीरीज की पूरी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी 5 अक्टूबर के लॉन्च के बाद ही क्लियर होगी।

OPPO F35 सीरीज के कैमरा स्पेक्स

कंपनी ने इस नई F35 सीरीज को सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग को ध्यान में रखकर टीज किया है। डिवाइस में 50MP अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आ सकता है। जबकि रियर में 50MP OIS कैमरा मिल सकता है। फोन में NaturalTone 2.0 फीचर मिल सकता है, जो स्किन टोन को ज्यादा नेचुरल दिखाएगा। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिल सकती है।

OPPO F35 सीरीज की संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO F35 Pro की कीमत 44 हजार से 50 हजार रुपये के बीच हो सकती है, जबकि स्टैंडर्ड F35 की कीमत करीब 38 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि, डिवाइस के बॉक्स पर तो इससे काफी ज्यादा MRP होने का दावा किया गया है।

F35 Pro के 8GB+128GB मॉडल का बॉक्स MRP 79,999 रुपये बताई जा रही है। F35 के 8GB+128GB मॉडल का बॉक्स MRP 67,999 रुपये बताई गई है। हालांकि ये बॉक्स MRP हैं, इन्हें डिवाइस की सेल कीमत नहीं माना जाना चाहिए।