Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oppo Android 13: ओप्पो के स्मार्टफोन में मिल रहा है ColorOS 13 Update, ये होंगे नए बदलाव

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 03:26 PM (IST)

    Oppo Android 13 ColorOS 13 Update ओप्पो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रोलआउट किया है। कंपनी ने Android 13-Based ColorOS 13 पेश किया है। भारत में केवल तीन ही मॉडल में नया अपडेट जोड़ा गया है। (फोटो- अमेजन)

    Hero Image
    Oppo Android 13 Update To Oppo F19 F19s, Pic Courtesy- Amazon

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने Android 13-Based ColorOS 13 अपडेट को रोलआउट करने की जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी अभी नए अपडेट को रोलआउट करने के प्रॉसेस में है इसलिए शुरुआती फेज में ओप्पो के कुछ लेटेस्ट मॉडल्स के लिए ही अपडेट जारी हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओप्पो ने Android 13-Based ColorOS 13 अपडेट को Oppo F19, Oppo F19s, Oppo A77s, Oppo A74, और Oppo A95 में पेश किया है।

    ओप्पो के इन भारतीय यूजर्स के लिए पेश हुआ है नया अपडेट

    कंपनी ने भारत में केवल तीन ही मॉडल्स के लिए नया अपडेट पेश किया है। Oppo F19, F19s और Oppo A77s का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ही ColorOS 13 अपडेट को लाया गया है।

    दूसरी ओर, कंपनी ने Oppo A77s, Oppo A74 और Oppo A95 मॉडल्स के लिए नया अपडेट केवल इंडोनेशिया में रहने वाले यूजर्स के लिए पेश किया है।

    नए अपडेट में क्या मिल रहा है खास

    नए अपडेट में यूजर्स के लिए यूआई में कुछ बदलाव पेश हुए हैं। इसके अलावा डिजाइन कलर्स, बैटरी लाइफ, परफोर्मेंस, होम स्क्रीन मैनेजमेंट और कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

    नए अपडेट को डाउनलोड करने से पहले कर लें ये काम

    ओप्पो की ओर से यूजर्स को नए अपडेट को डाउनलोड करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कंपनी की ओर से कहा गया है कि अपडेट को डाउनलोड करने के बाद स्मार्टफोन पर हीटिंग, लैंगिग और बैटरी खत्म होने की परेशानी आ सकती है।

    इसलिए स्मार्टफोन को अपडेट करने के दौरान इस्तेमाल ना करने की सलाह दी गई है। कम्युनिटी पेज के जरिए ओप्पो ने सलाह दी है कि अपडेट के बाद फोन को पूरा चार्ज कर सकते हैं। कुछ दिनों में फोन सामान्य रूप से काम करने लगेगा।

    ये भी पढ़ेंः किताबें लिखने में मदद कर रहा है ChatGPT, इंटरनेट पर AI-Written E-Books की भरमार

    नथिंग फोन 1 में जुड़ा Nothing OS 1.5 Update, यूजर्स को मिल रहा है बहुत कुछ नया और खास

    comedy show banner
    comedy show banner