अब फाइनेंस प्रोफेशनल्स का काम आसान करेगा AI! OpenAI ने पेश किया ChatGPT for Financial Services
OpenAI ने फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स के लिए एक नया स्पेशलाइज्ड टूल ChatGPT for Financial Services लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
-1789137023566_m.webp)
OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT for Financial Services.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने गुरुवार को फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स की रिसर्च, फाइनेंशियल मॉडलिंग और क्लाइंट मटेरियल्स तैयार करने में मदद के लिए एक खास वर्क एक्सपीरियंस के तौर पर ChatGPT for Financial Services का एलान किया है। सैन फ्रांसिस्को बेस्ड इस कंपनी का कहना है कि ये नया टूल Daloopa, PitchBook, LSEG News और Crunchbase जैसे प्रोवाइडर्स के इन-बिल्ट फाइनेंशियल डेटासेट्स को GPT-6 Astra की रीजनिंग और डॉक्यूमेंट-जनरेशन कैपेबिलिटीज के साथ जोड़ता है। इस प्लेटफॉर्म में एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी कंट्रोल्स, फर्म-स्पेसिफिक टेम्पलेट्स और फाइनेंशियल और बिजनेस एप्स के लिए 50 से ज्यादा कनेक्टर्स शामिल हैं।
ChatGPT for Financial Services
एक ब्लॉग पोस्ट में OpenAI ने बताया कि ChatGPT for Financial Services को फाइनेंस प्रोफेशनल्स की तीन बुनियादी जरूरतों- इन्फॉर्मेशन रिट्रीवल, फाइनेंशियल रीजनिंग और आर्टिफैक्ट जनरेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ये कंपनी के सबसे पावरफुल फ्लैगशिप AI मॉडल GPT-6 Astra पर काम करता है, जो फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स में मौजूद आंकड़ों, टेबल्स और सपोर्टिंग नोट्स को समझ सकता है, फाइनेंशियल एनालिसिस कर सकता है और तैयार काम को सीधे डॉक्यूमेंट्स, स्प्रेडशीट्स और प्रेजेंटेशन्स में बदल सकता है।

कंपनी का दावा है कि ये प्लेटफॉर्म प्रीमियम फाइनेंशियल डेटा का इन-बिल्ट एक्सेस देता है। Daloopa, PitchBook, LSEG News और Crunchbase के डेटासेट्स अर्निंग्स ट्रांसक्रिप्ट्स, फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स, कंपनी फंडामेंटल्स और प्राइवेट कंपनियों की जानकारी जैसे सेक्टर्स को कवर करते हैं। OpenAI ने कहा कि ये डेटा उसके अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर इंडेक्स और होस्ट किया गया है।
कंपनी के मुताबिक, जो कस्टमर्स पहले से दूसरी फाइनेंशियल डेटा सर्विसेज सब्सक्राइब कर चुके हैं, वे शेयर्ड साइन-इन और एंटाइटेलमेंट इंटीग्रेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे। OpenAI कथित तौर पर S&P Capital IQ, LSEG, MSCI, Dow Jones Factiva और Moody's जैसे प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। इन कोलाबोरेशन्स के जरिए प्रोवाइडर्स यूजर्स को उनके ChatGPT अकाउंट्स से पहचान सकेंगे और उन्हें उस डेटा का एक्सेस देंगे जिसके लिए वे पहले से ऑथराइज्ड हैं।
ChatGPT for Financial Services में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले फाइनेंशियल डेटा प्रोवाइडर्स के लिए ऑप्टिमाइज्ड MCP (मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल) कनेक्टर्स भी शामिल हैं। इसका एक और बड़ा फीचर फर्म-स्पेसिफिक वर्कफ्लो का सपोर्ट है। एडमिनिस्ट्रेटर्स एक डेडिकेटेड एडमिन पेज के जरिए Excel, Word और PowerPoint टेम्पलेट्स पब्लिश कर सकते हैं। इसके अलावा इंफॉर्मेशन बैरियर्स लागू करने के लिए कई वर्कस्पेस बनाए जा सकते हैं, जबकि एडमिनिस्ट्रेटर्स रोल्स के आधार पर सपोर्टेड ऐप्स में रीड और राइट एक्शन को ऑन या ऑफ भी कर सकेंगे।
ChatGPT for Financial Services फिलहाल एलिजिबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro: नए मॉडल के लिए 30 हजार रुपये देने में कितनी समझदारी?
