Move to Jagran APP

26 सितंबर को OnePlus TV और OnePlus 7T का होगा लॉन्च, 27 सितंबर को इन Pop-Up Stores पर लीजिए इनका एक्सपीरियंस

26 सितंबर 2019 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी के एरिना में OnePlus TV लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्ट टीवी का इंतजार हर कोई कर रहा है

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 05:46 PM (IST)
26 सितंबर को OnePlus TV और OnePlus 7T का होगा लॉन्च, 27 सितंबर को इन Pop-Up Stores पर लीजिए इनका एक्सपीरियंस
26 सितंबर को OnePlus TV और OnePlus 7T का होगा लॉन्च, 27 सितंबर को इन Pop-Up Stores पर लीजिए इनका एक्सपीरियंस

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus के स्मार्टफोन्स को विश्वभर के यूजर्स ने काफी पसंद किया है। इसी साल लॉन्च हुए OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अब कंपनी जल्द ही यूजर्स को OnePlus TV से भी रूबरू कराने जा रही है और इसकी तारीख भी तय हो गई है। 26 सितंबर 2019 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी के एरिना में OnePlus TV लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्ट टीवी का इंतजार हर कोई कर रहा है। इस लॉन्च इवेंट में फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 7T को भी लॉन्च किया जाएगा।

loksabha election banner

वैसे OnePlus कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को केवल लॉन्च तक ही सीमित नहीं रखती, बल्कि यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिले इसके लिए बड़े स्तर पर Pop-Up Stores की भी व्यवस्था करती है। बता दें कि Pop-Up Stores, OnePlus लॉन्च संस्कृति का एक हिस्सा रहा है और अपने शुरुआती दिनों से यह भारत में ब्रांड का पर्याय बन गया है। OnePlus 7 सीरीज के Pop-Up Stores इसका ताजा उदाहरण है, जहां यूजर्स इस नए स्मार्टफोन को खरीदने के लिए कतार में दिखे। अपने इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए कंपनी OnePlus TV और OnePlus 7T स्मार्टफोन के लिए Pop-Up Stores भारत के 8 शहरों में स्थापित कर रही है, जिसे यूजर्स के लिए 27 सितंबर 2019 को दोपहर दो बजे खोला जाएगा। चलिए जान लेते हैं कि वह 8 शहर कौन-कौन से हैं।

शहर पता
मुंबई फीनिक्स मार्केट सिटी, एलबीएस रोड, कमानी, कुर्ला वेस्ट, कुर्ला, मुंबई, महाराष्ट्र 400070
बेंगलुरु ओरियन मॉल, राजाजीनगर, बेंगलुरु, कर्नाटक 560055
नई दिल्ली पैसिफिक मॉल, नजफगढ़ रोड, टैगोर गार्डन, तिलक नगर, नई दिल्ली, दिल्ली 110018
पुणे फीनिक्स मार्केटसिटी, 207, विमान नगर रोड, क्लोवर पार्क, विमान नगर, पुणे, महाराष्ट्र 411014
हैदराबाद सुजाना फोरम मॉल, केपीएचबी फेस 9, कुकटपल्ली, हैदराबाद, तेलंगाना 500085
चेन्नई फीनिक्स मार्केटसिटी, 142, वेलाचेरी मेन रोड, इंदिरा गांधी नगर, वेलाचेरी, चेन्नई, तमिलनाडु 600042
अहमदाबाद अहमदाबाद वन मॉल, प्लॉट नंबर-216, टीपी स्कीम -1, वस्त्रापुर लेक के पास, वस्त्रापुर, अहमदाबाद, गुजरात 380054
कोलकाता साउथ सिटी मॉल, 375, प्रिंस अनवर शाह रोड, साउथ सिटी कॉम्प्लेक्स, जादवपुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700068

क्या है OnePlus टीवी की खासियत?

1. OnePlus TV में 55 इंच का डिस्प्ले होगा और इसमें डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी होगी।

2. बेस्ट ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस OnePlus TV में 8 स्पीकर लगे होंगे। इससे यूजर्स को हाई ऑडियो क्वॉलिटी मिलेगी।

3. OnePlus TV में गूगल असिस्टेंट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल प्ले जैसे फीचर्स भी होंगे।

4. गूगल असिस्टेंट की मदद से आप OnePlus TV पर कई तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे आप मौसम का अपडेट ले सकते है और रोजाना के टास्क को भी मैनेज कर सकते हैं।

जिस तरह Never Settle टैगलाइन के साथ OnePlus ने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में यूजर्स का दिल जीतकर अपना कब्जा जमाया है, उसी तरह OnePlus TV भी प्रीमियम स्मार्ट टीवी में अपना दबदबा स्थापित करेगी। आना वाले समय को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) से जोड़कर देखा जा रहा है। उस लिहाज से OnePlus स्मार्ट टीवी का मार्केट में आना बहुत महत्वपूर्ण कदम है।

बात अगर OnePlus 7T की करें तो इस स्मार्टफोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और यह 90Hz के साथ आएगा। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो अपने निकटतम OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर, आधिकारिक स्टोर और कियोस्क से OnePlus 7T की प्री-बुकिंग आज से कर सकते हैं और वन-टाइम एक्सीडेंटल स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्राप्त कर सकते हैं जो 6 महीने तक मान्य मान्य होगा। इसके अलावा Bullets Wireless 2 पर 50% की छूट भी मिलेगी। चुनिंदा बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर लेनदेन करने पर 1500 रुपए की त्वरित छूट भी दी जाएगी। साथ ही पॉप-अप ग्राहक भी 1500 रुपए की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं। यही नहीं स्टोर पर जल्दी पहुंचने वाले यूजर्स को बैकपैक, स्मार्टफोन एक्सेसरीज, हुडी और बहुत कुछ मिल सकता है।

लेखक- शक्ति सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.