OnePlus TV सबसे पहले भारत में Amazon Great Indian Festival Sale में होगा लॉन्च
OnePlus ने यूं तो अपने OnePlus TV की डेट रिविल नहीं की है लेकिन Amazon Great Indian Festival Sale में भारत में यह अपना Debut कर सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने भारतीय बाजार में स्मार्टफोन के मामले में अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। अब OnePlus भारत में अपना पहला स्मार्ट टीवी लेकर आने वाली है। बता दें, भारत ऐसा पहला देश है, जहां OnePlus अपने स्मार्ट टीवी लेकर आ रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की OnePlus के लिए भारतीय बाजार कितना महत्वपूर्ण है। OnePlus ने अभी तक अपने OnePlus TV के लॉन्च की डेट रिवील नहीं की है। उम्मीद है की कुछ दिनों में कंपनी इसके लॉन्च डेट की घोषणा करेगी। OnePlus ने इससे पहले कन्फर्म किया था की OnePlus TV भारत में Amazon पर उपलब्ध होगा। अब Amazon के एक नए टीजर के अनुसार, OnePlus TV आने वाली Great Indian Festival sale में उपलब्ध कराया जाएगा। हो सकता है की OnePlus TV की भारत में वो पहली सेल हो।
Amazon ने अभी Great Indian Festival sale की डेट्स रिवील है की हैं। उम्मीद है की Flipkart Big Billion Days sale के साथ या आस-पास ही Amazon की सेल की भी शुरुआत हो। Flipkart की सेल 29 सितम्बर से शुरू होगी। ई-कॉमर्स साईट ने नए लॉन्च के भाग के रूप में कई ब्रांड्स को लिस्ट किया है। इनमे से ही एक OnePlus TV का Logo है। इससे तो यही अनुमान लगता है की Amazon की आने वाली फेस्टिवल सेल में इस टीवी को लॉन्च किया जाएगा। भारत में लॉन्च से पहले, कंपनी ने OnePlus TV के बारे में कुछ डिटेल्स रिवील की हैं। अभी तक कपनी ने यह बताया है की OnePlus TV 8 स्पीकर्स के साथ आएगा और इसमें Dolby Atmos होगा। इसका मतलब है की OnePlus के टीवी में साउंड का एक्सपीरियंस तो जबरदस्त मिलेगा। OnePlus ने यह भी कन्फर्म किया है की OnePlus TV 55 इंच स्क्रीन के साथ QLED पैनल, डॉल्बी विजन, 4K रिजोल्यूशन और स्लिम बेजल्स के साथ आएगा। स्मार्टफोन्स की ही तरह OnePlus का टीवी भी डिजाइन के मामले में प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा। कंपनी ने टीवी रिमोट की एक पिक्चर भी रिवील की है, जो OnePlus TV के साथ बंडल्ड आएगा।