Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus Red Cable Club को Mila नया रूप: नए लाभ, Aur वफादार सदस्यों के लिए naya मास्टरो टियर

    By Jagran NewsEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 05:43 PM (IST)

    Maestro सर्वोच्च रेड केबल क्लब मेंबरशिप टियर के रूप में कार्य करता है और OnePlus Open device या अपने RCC खाते से जुड़े कम से कम तीन वनप्लस फ्लैगशिप डिवाइस वाले सदस्य जो OnePlus.in और OnePlus Store ऐप पर खरीदारी भी करते हैं वो सदस्य Maestro मेंबर बनने के लिए पात्र हैं।

    Hero Image
    OnePlus Red Cable Club को नया रूप मिला है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सालों-सालों से, OnePlus ने भारत में एक बेहद मजबूत और निष्ठापूर्ण कम्युनिटी स्थापित की है। रेड केबल क्लब को कम्युनिटी के लिए और कम्युनिटी द्वारा बनाया गया है। OnePlus के इस यूनिक मेंबरशिप प्रोग्राम के तहत ज्यादा लाभ, उत्पाद लॉन्च और कम्युनिटी इवेंट तक एक्सक्लूसिव एक्सेस के लिए और सदस्यों को कई विशेषाधिकार प्रदान करता है। और आज ब्रांड ने नए रेड केबल क्लब सदस्यता टियर, जिसे 'Maestro' नामक किया गया है, की घोषणा की है, जो OnePlus कम्युनिटी के सबसे कोर और लॉयल मेंबर्स के लिए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है Maestro सदस्य

    सबसे लॉयल OnePlus कम्युनिटी मेंबर्स को रिवार्ड देने के लिए नए रेड केबल क्लब मेंबरशिप टियर अर्थात् Maestro को ब्रांड द्वारा पेश किया गया है। Maestro सर्वोच्च रेड केबल क्लब मेंबरशिप टियर के रूप में कार्य करता है, और OnePlus Open device या अपने RCC खाते से जुड़े कम से कम तीन वनप्लस फ्लैगशिप डिवाइस वाले सदस्य, जो OnePlus.in और OnePlus Store ऐप पर खरीदारी भी करते हैं, वो सदस्य Maestro मेंबर बनने के लिए पात्र हैं।

    Maestro मेंबर्स को टॉप-नॉच रिवार्ड अर्जित करने का मौका मिलेगा और इसके साथ-साथ समर्पित कोर कम्युनिटी को स्वीकार करने और पुरस्कृत करने के ब्रांड के प्रयासों के अनुरूप कई लाभ भी मिलेंगे। Maestro सदस्यों के रूप में यूजर्स ऑडियो और IOT प्रोडक्ट्स पर हाईएस्ट वैल्यू के ऑफर का आनंद ले सकते हैं, साथ ही नियमित रूप से अतिरिक्त रेडकॉइन अर्जित कर सकते हैं, और अन्य विशेष लाभों के साथ स्पेशल क्यूरेटेड वनप्लस इवेंट के लिए निमंत्रण भी हासिल कर सकते हैं।

    RCC मेंबर्स नीचे लिखे गए अविश्वसनीय लाभों का आनंद उठा सकते हैं

    1. यूजर्स के लिंक किए गए डिवाइस पर पहली बार सब्सक्राइबर्स करने पर छह महीने के लिए Spotify प्रीमियम का लाभ मिलेगा।

    2. इसी तरह, RCC सदस्य बाहर भोजन करते समय और भुगतान के लिए Swiggy Dineout ऐप का उपयोग करते समय 1000 रुपये तक की अतिरिक्त 10% छूट को क्लेम कर सकते हैं। यह OnePlus 6 Series और उससे ऊपर (Nord डिवाइस को छोड़कर) वाले RCC सदस्यों पर लागू होता है।

    3. इसके अतिरिक्त, उबर का उपयोग करने वाले RCC सदस्य RCC प्लेटफॉर्म के माध्यम से OnePlus Red Cable Club प्रोफाइल को एक्टिवेट कर सकते हैं और 50 रुपये तक के वाउचर में 25% की छूट, आरामदायक यात्रा के लिए बिजनेस प्रीमियर राइडर तक एक्सक्लूसिव एक्सेस के साथ-साथ कैंसिलेशन रिफंड और बहुत कुछ जैसे लाभों का आनंद लें सकते हैं।

    4. इसके अलावा RCC सदस्य Oneplus.in और OnePlus Store ऐप पर स्मार्टफोन, ऑडियो और वनप्लस टीवी कैटगरी में चल रहे त्योहारी सीजन के लिए रोमांचक ऑफर की एक सीरीज का भी लाभ उठा सकते हैं।

    जैसे ही OnePlus की ग्रोथ भारत में आगे बढ़ी उन्होंने भारतीय कम्युनिटी को वापस देने के लिए रास्ते बनाए जो ब्रांड की सफलता में सहायक थे। इसके चलते दिसंबर 2019 में रेड केबल क्लब (RCC) की शुरुआत हुई। रेड केबल क्लब कम्युनिटी को कम्युनिटी द्वारा एक आम धारणा से एकजुट होकर बनाया गया था, वो धारणा है - 'महान चीजें तब होती हैं जब हम सभी एक साथ जुड़े होते हैं'।

    OnePlus का यह अनोखा मेंबरशिप प्रोग्राम ज्यादा लाभ, उत्पाद लॉन्च और सामुदायिक कार्यक्रमों तक विशेष पहुंच और सदस्यों को कई विशेषाधिकार प्रदान करता है। यह भारत में किसी स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा लॉयल्टी पुरस्कार के लिए पहला विशेष माध्यम है।

    RCC ने बड़े पैमाने पर सदस्यता हासिल की है और वर्तमान में भारत में इसके 21 मिलियन से अधिक सदस्य हैं। RCC मेंबरशिप सिस्टम के हिस्से के रूप में यूजर्स चार टियर्स के अंतर्गत आते हैं, अर्थात् एक्सप्लोरर, इनसाइडर, एलीट और मेस्ट्रो। यहां टियर RedExp पॉइंट्स द्वारा तय किया जाता है, जिसे यूजर्स अपने डिवाइस को अपने RCC खातों से लिंक करने के साथ-साथ oneplus.in या वनप्लस स्टोर ऐप पर खरीदारी के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

    ब्रांड ने हाल ही में अपने नए फोल्डिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन, OnePlus Open के ग्लोबल लॉन्च की भी घोषणा की। अपनी तरह का पहला, OnePlus Open अपनी जबरदस्त स्पेसिफिकेशन के साथ फोल्डेबल बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है, जिसमें OnePlus के सिग्नेचर फास्ट एंड स्मूथ यूजर्स एक्सपीरियंस, फोल्ड के लिए एक Hasselblad कैमरा और इमर्सिव मनोरंजन, साथ ही एक अल्ट्रा-पोर्टेबल, मॉर्डन एलिगेंट फोल्डेबल डिजाइन में एक साथ लाया गया है।

    यह उल्लेखनीय डिवाइस दो शानदार रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा: वोयाजर ब्लैक और एमराल्ड डस्क। आप OnePlus Open को विभिन्न सुविधाजनक चैनलों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें OnePlus.in, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, Amazon.in और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स शामिल हैं। वनप्लस ओपन भारत में 1,39,999 रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।

    रेड केबल क्लब के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, यहां क्लिक करें।

    लेखक- शक्ति सिंह